आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जल गया। गारमेंट के कपड़े भी पूरी तरह से खाक हो गए। दुकान का फर्नीचर, फॉल सीलिंग और सीलिंग फैन पिघलकर फर्श पर गिर गए। दुकान में लगी टाइल्स भी आग की गर्मी से चटक गईं।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
सहपऊ कस्बा के धर्मशाला चौराहे के रास्ते पर शनिवार देर रात श्याम गारमेंट्स की दुकान में भीषण आग लग गई। आग से दुकान में रखा कपड़ों का स्टाॅक जलकर राख हो गया। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।
विज्ञापन
कस्बा के धर्मशाला चौराहे पर शिकोहाबाद निवासी रविकांत की गारमेंट्स की दुकान है। रविकांत शनिवार रात करीब 8:15 बजे दुकान बंद कर घर चले गए। पड़ोसियों ने रात करीब 9:30 से 10 बजे के मध्य दुकान से धुआं उठते देखा तो तुरंत इसकी सूचना मकान मालिक नगला सेवा निवासी प्रेमशंकर और दुकान मालिक रविकांत को दी।
विज्ञापन
प्रेमशंकर ने गांव से आकर दुकान का ताला तोड़कर शटर को उठाया, तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। पड़ोसियों ने सबमर्सिबल पंप चलाकर आग पर पानी डालना शुरू किया। इस बीच पुलिस और दमकल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची, लेकिन लोगों ने उससे पहले ही आग बुझा ली थी।
पीड़ित रविकांत ने बताया कि उन्होंने 16 अक्तूबर को ही दुकान का श्रीगणेश किया था। आग शायद बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी है। आग से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने दुकान में फर्नीचर और फॉल सीलिंग लगवाई थी। आग इतनी भीषण थी कि फॉल सीलिंग एवं सीलिंग फैन भी पिघलकर दुकान के फर्श पर गिर गए थे।
इसके साथ ही दुकान में लगी टाइल्स भी चटक गई थीं। कस्बे में 15 दिन के अंदर आग लगने की यह दूसरी घटना है। 15 दिन पहले कस्बा के मुख्य बाजार में एक शोरूम में आग लग गई थी। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी का कहना है कि घटना के संबंध में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।