एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पीड़ित किराना व्यापारी से मिले राज्यमंत्री

विज्ञापन
पिलखुवा में पीड़ित थोक किराना व्यापारी राजीव मित्तल से बात करते प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री कपि - फोटो : PILAKHWA
विज्ञापन
पीड़ित व्यापारी से मिले राज्यमंत्री
विज्ञापन

पिलखुवा। योगी सरकार में व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग के राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल बृहस्पतिवार को पीड़ित किराना व्यापारी राजीव मित्तल से मिलने उनके घर पहुंचे। राज्यमंत्री ने पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान व्यापारियों ने कुछ नाकारा पुलिस अधिकारियों को हटाने और व्यापारियों के शस्त्र लाइसेंस बनाये जाने की मांग की। जिस पर मंत्री ने व्यापारियों की मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसके बाद राज्यमंत्री पालिकाध्यक्ष गीता गोयल के आवास पर गए, जहां पर उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से बातचीत की।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गत एक अप्रैल को डकैती के उद्देश्य से किराना के थोक कारोबारी की दुकान में दाखिल हुए बदमाशों ने विरोध करने पर राजीव मित्तल को चाकुओं से गोदकर घायल कर दिया और उनके पुत्र मयंक मित्तल उर्फ प्रिंस की गोली मार हत्या कर दी थी। इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेश तोमर, नगराध्यक्ष हरीश अग्रवाल, संजय बंसल अकेला, मनीष महेश्वरी, मनोज गोयल उर्फ नीटू, डा. मुकेश शर्मा, सुमित रोहिल्ला, सचिन पुंडीर समेत अन्य व्यापारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें