फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur News: जनगणना का प्रशिक्षण लेने आ रहे प्रधानाध्यापक की हादसे में मौत

विज्ञापन
फोटो 05 एचएएमपी 28- मृतक शिक्षक रामप्रकाश निषाद की फाइल फोटो। परिजन - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर (हमीरपुर)। कस्बे के पॉलीटेक्निक में जनगणना का प्रशिक्षण लेने आ रहे बाइक सवार प्रभारी प्रधानाध्यापक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस एंबुलेंस से उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय के रमेडी मोहल्ला निवासी रामप्रकाश निषाद (57) अतरैया के कंपोजिट विद्यालय में इंचार्ज प्रधानाध्यापक के रूप में तैनात थे। उनकी ड्यूटी जनगणना में लगाई गई है। गुरुवार को सुबह करीब 10:30 बजे वह बाइक से पॉलीटेक्निक कॉलेज में आ रहे थे। कुंडौरा नरायनपुर के मध्य संचालित आदर्श ऑटो मोबाइल के नजदीक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उनकी माैत से पत्नी रामजानकी, पुत्र अमित राज व अजय कुमार रोते-बिलखते रहे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें