एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

81 करोड़ रुपये की लागत से तीन सौ सड़कों की होगी मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
81 करोड़ रुपये की लागत से तीन सौ सड़कों की होगी मरम्मत
विज्ञापन

एक अक्तूबर से होना था काम लेकिन बारिश से हो गई देरी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। लोक निर्माण विभाग की जर्जर सड़कों की मरम्मत 81 करोड़ 93 लाख रुपये से कराने का खाका तैयार कर लिया गया है। इन सड़कों पर एक अक्तूबर से कार्य भी शुरू होना था, लेकिन बारिश की वजह से देरी हो गई है। अब विभाग को बारिश के थमने का इंतजार है।
इसमें 67 सड़कों की विशेष मरम्मत और 257 मार्गों के सामान्य मरम्मत पर खर्च किया जाएगा। 15 दिसंबर तक जिले की 324 सड़कों का मरम्मत होने का अफसर दावा कर रहे हैं। जिसकी लंबाई करीब तीन सौ किमी से ऊपर है।
विज्ञापन

बारिश होने के कारण जर्जर सड़कों पर पानी लगने से राहगीरों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इतना ही नहीं काफी समय से लोक निर्माण विभाग के पास बजट की कमी थी। जिसके चलते सड़कों का मरम्मत रुका हुआ था। लोक निर्माण ने एनएच मार्ग सहित अन्य मार्गों के मरम्मत का खाका तैयार किया है।
इन सड़कों में नूनखार बैकुंठपुर मार्ग, बलुआ संपर्क मार्ग, छठियांव मार्ग, फतेहपुर -इमिलिया, कुरमौठा मार्ग, सेमरौना से नकईल संपर्क मार्ग, पचरुखा, बैदा, सरांव, एकौना संपर्क मार्ग, पकड़ी बंगरा, मिश्रौली मार्ग से बहोर टीकमपार मार्ग, रुच्चापार संपर्क मार्ग, महेन, लवकनी से गंगा सतरांव संपर्क मार्ग, बेहली से उधोपुर, सिरजम खास संपर्क मार्ग, खोरीबारी ग्राम से महुराव, महेन संपर्क मार्ग, देवरिया बरहज किलोमीटर 17 से करोहिया होते हुए देवरिया बेलडाड़ संपर्क मार्ग, देवरिया बेलडाड़ किलोमीटर 17 से करजहां संपर्क मार्ग, छितौनी संपर्क मार्ग, भरहे चौरा सवरेजी संपर्क मार्ग, भटनी भिंगारी मार्ग से रायबारी संपर्क मार्ग, बीआरडीपीजी कॉलेज से मेहडपुरवां में भरटोली होते हुए मलिन बस्ती संपर्क मार्ग, सहित कुल 67 मार्ग के 169.48 किमी सड़क का 36 करोड़ की लागत से विशेष मरम्मत का कार्य किया जाएगा।
इसके अलावा पचरुखा बैदा सरांव एकौना मार्ग, पडरी झिल्लीपार संपर्क मार्ग, पचोहिया से हरपुर नहर की पटरी मार्ग, एसएनजीडीबी मार्गपेट्रोल पंप के सामने से पथरहठ संपर्क मार्ग, भिस्वा- बनकटिया संपर्क मार्ग, भटोली चौराहा से मझना नाला तक संपर्क मार्ग, वन संपर्क मार्ग, बड़का देवतहा मार्ग, करमहा हरपुर संपर्क मार्ग, वकीलगंज सिरसिया करज रामपुर गौनरिया मार्ग, चौहान बस्ती मार्ग, रुद्रपुर से कपरवार-कुसुमहा मार्ग, रुद्रपुर कपरवार से देवकली जयराम संपर्क मार्ग, रुद्रपुर-नारायनपुर तीन किलोमीटर से सोनबरसा पाण्डेय, पचरुखा से माझा नारायनपुर मार्ग, दीनापुर से करौदी मार्ग, मदनपुर से गायघाट होते हुए नकईल तक संपर्क मार्ग, करौदी, सरौरा, सिधुआ संपर्क मार्ग सहित 257 मार्गों के 408.91 किलोमीटर सड़क की 43.99 करोड़ की लागत से सामान्य मरम्मत का कार्य कराया जाएगा।
जबकि राष्ट्रीय राजमार्गों को गड्ढा मुक्ति अभियान के तहत एनएच 227-ए बड़हलगंज-कपरवारघाट -बरहज- बरेजी- मेहरौना बिहार बॉर्डर तक मार्ग के 151 किलोमीटर से 159 तथा 187 से 191 किलोमीटर सड़क की मरम्मत होगी। एनएच 727बी तमकुहीराज-भाटपाररानी- सलेमपुर मार्ग के 48 से 52 किलोमीटर के मध्य गड्ढा मुक्ति अभियान चलाया जाएगा। एनएच 727ए सलेमपुर-मैरवा मार्ग के 188 से 194 किलोमीटर तक मरम्मत कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन

कोट
बजट आने के बाद टूटी सड़कों कीमरम्मत का खाका तैयार कर लिया गया है। निविदा भी हो चुकी है। अगर बारिश नहीं हुई होती तो कार्य शुरू हो गया रहता। बारिश थमने के तत्काल बाद कार्य शुरू हो जाएगा।
-जीसी वर्मा, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें