एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Chandauli News: एक घंटे की बारिश से मिली राहत, किसानों के चेहरे खिले

विज्ञापन
इलिया में हो रही बारिश। संवाद
विज्ञापन
इलिया। भीषण गर्मी और उमस से परेशान लोगों को शुक्रवार की शाम करीब एक घंटे तक हुई झमाझम बारिश से बड़ी राहत मिली। बारिश से मौसम सुहाना हो गया। वहीं, खेतों में पानी भरने से किसानों के चेहरे खिल गए। हालांकि गलियों और सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


तेज बारिश किसानों के लिए राहत लेकर आई है। तेज धूप और गर्मी से खेतों की नमी खत्म हो रही थी और सिंचाई पर अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा था। बारिश होने से धान की रोपाई और अन्य फसलों की बुवाई में तेजी आएगी। किसानों का कहना था कि यदि इसी तरह समय-समय पर बारिश होती रही तो उत्पादन बेहतर होने की उम्मीद है। बारिश के बाद ठंडी हवा चलने से मौसम खुशनुमा हो गया। वहीं लोगों ने जलनिकासी के लिए नालियों की सफाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें