एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Bulandshahar News: बारिश से सब्जियों के दाम में उछाल, रसोई का बजट बिगड़ा

विज्ञापन
नगर की एक दुकान पर सब्जी बेचता व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
बुलंदशहर/जहांगीराबाद। समय-समय पर हो रही बारिश का असर अब सब्जी बाजार पर साफ दिखाई देने लगा है। नगर व जहांगीराबाद समेत अन्य मंडी में सब्जियों की आवक घटने और बाहर से आने वाली सब्जियों का परिवहन महंगा होने से रोजमर्रा की कई सब्जियों के दाम बीते 15 दिनों में तेजी से बढ़ गए हैं। इसका सीधा असर आम लोगों की रसोई पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सब्जी कारोबारियों राकेश बंसल, राजीव शर्मा और नेमपाल लोधी ने बताया कि गर्मी और बारिश के कारण स्थानीय स्तर पर सब्जियों की आवक कम हो गई है। बाहरी मंडियों से आने वाली सब्जियों पर पेट्रोल-डीजल व सीएनजी गैस महंगी होने से परिवहन खर्च बढ़ने से खुदरा बाजार में कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। अगले कुछ दिनों तक मौसम सामान्य नहीं हुआ तो टमाटर, प्याज सहित अन्य हरी सब्जियों के दाम में भी और बढ़ोतरी हो सकती है। गृहिणी कौशल खदाना, पुष्पा गुप्ता, ममता वार्ष्णेय और सिमरन कौर ने बताया कि सब्जियों की लगातार बढ़ती कीमतों ने रसोई का बजट पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। पहले जितनी राशि में सप्ताहभर की सब्जियां आ जाती थीं, अब उतनी ही राशि में दो-तीन दिन का ही काम चल रहा है। महंगाई के कारण जरूरत के हिसाब से ही सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं। उधर, बारिश के चलते सब्जी कारोबारियों को उम्मीद है कि मौसम साफ होने और आवक बढ़ने के बाद ही कीमतों में राहत मिल सकेगी। फिलहाल बाजार में अधिकांश खरीदार बढ़े हुए दामों के कारण सीमित खरीदारी करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


सब्जियों के दाम (रुपये प्रति किलो में)
सब्जी : पहले : अब
टमाटर : 20-30 : 50-60
प्याज : 20 : 40
शिमला मिर्च : 60 : 120
अदरक : 120 : 240
फूलगोभी : 80 : 120
आलू (चिप्सोना) : 10 : 15
नोट: कीमतें स्थानीय खुदरा बाजार के औसत भाव के अनुसार हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें