एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Budaun: प्रेमी के साथ गई पत्नी, नाराज पति पानी की टंकी पर चढ़ा, लोगों ने सूझबूझ से उतारा; देखें वीडियो

संवाद न्यूज एजेंसी, इस्लामनगर (बदायूं) Updated Wed, 15 Jul 2026 05:05 PM IST

बदायूं के इस्लामनगर में एक युवक बुधवार को चंदौसी रोड स्थित नगर पंचायत कार्यालय परिसर में बनी पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसका आरोप है कि पत्नी उसे छोड़कर अपने प्रेमी के साथ चली गई है। उसने पत्नी को वापस बुलाने की मांग की। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस और स्थानीय लोगों की सूझबूझ से उसे नीचे उतारा गया।  

दीपक नाम के इस युवक की शादी को लगभग छह वर्ष हो चुके हैं। उसकी पत्नी का बिसौली के गांव गुलड़िया निवासी युवक से प्रेम संबंध है। दीपक को कहना है कि पत्नी बार-बार अपने प्रेमी के साथ चली जाती है। दीपक ने पत्नी को वापस बुलाने के लिए थाना पुलिस और एसएसपी से भी शिकायत की थी। 

उसका आरोप है कि कोई कार्रवाई नहीं हुई। थाना पुलिस के अनुसार, उन्होंने कई बार समझौते का प्रयास किया। लेकिन महिला फिर अपने प्रेमी के पास लौट जाती है। सूचना पर इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह और नगर पालिका बिसौली के अधिशासी अधिकारी रवि यादव भी मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने सूझबूझ दिखाते हुए युवक को टंकी से नीचे उतारा। 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें