फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हड़ताल से विकास कार्य प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। रोजगार सेवकों, तकनीकी सहायकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों के कार्य बहिष्कार से परशुरामपुर ब्लॉक में विकास कार्य प्रभावित होने लगे हैं। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते ब्लॉक मुख्यालय पर सन्नाटा पसरा है। वहीं, ग्राम पंचायतों में मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराने और विकास कार्यों के संचालन से जुड़ी गतिविधियां भी प्रभावित हो रही हैं।
विज्ञापन

बकाया मानदेय का भुगतान और सेवा नियमितीकरण समेत विभिन्न मांगों को लेकर रोजगार सेवक हड़ताल पर हैं। तकनीकी सहायकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने भी कार्य बहिष्कार कर दिया है। इससे ब्लॉक मुख्यालय पर होने वाले नियमित कामकाज पर असर पड़ा है।
परशुरामपुर विकासखंड में कुल 107 ग्राम पंचायतें हैं। यहां 64 रोजगार सेवकों के माध्यम से 25 हजार से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों के संचालन और मनरेगा के तहत मजदूरों को काम दिलाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें