एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लालगंज में डीएम का महिला उत्पीड़न में कार्रवाई का फरमान

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना समाधान दिवस : 204 मामलों में 45 का हुआ निस्तारण
विज्ञापन

बस्ती। जिले के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। लालगंज में डीएम सौम्या अग्रवाल व एसडीएम सदर सूरज यादव ने लोगों की फरियाद सुनीं। वहीं, क्षेत्र के थाल्हापार में महिला उत्पीड़न के एक मामले में पुलिस को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। थानों में 204 मामले प्रस्तुत हुए जिसमें से 45 का मौके पर निस्तारण हुआ, जबकि शेष मामलों में मौके पर टीम भेजने का निर्देश अधिकारियों ने दिया।
बनकटी प्रतिनिधि के अनुसार लालगंज थाने पर अचानक पहुंची डीएम ने पुलिस को विभाग से जुड़े मामलों को शीघ्र निपटाने का निर्देश दिया है। यहां कुल 40 मामले आए जिसमें से तीन का निस्तारण हुआ। डीएम ने महिला हेल्प डेस्क पर तैनात आरक्षी से महिलाओं से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की प्रगति जानी।
विज्ञापन

दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार की अगुवाई में यहां कुल 72 मामले प्रस्तुत हुए। इसमें 71 मामले राजस्व से संबंधित थे, जबकि एक मामला पुलिस विभाग से संबंधित था, कुल 25 मामलों का निस्तारण मौके पर कर दिया गया।
विज्ञापन

कलवारी प्रतिनिधि के अनुुसार यहां कुल 58 मामले आए, जिसमें से तीन का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों में मौके पर टीम भेजी गई। यहां थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने अध्यक्षता की जबकि नायब तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र राजस्व मामलों को देखा। सोनहा प्रतिनिधि के अनुसार यहां कुल 34 मामला प्रस्तुत हुआ, जिसमें से 14 का निस्तारण मौके पर कर दिया गया, जबकि दस मामलों में पुलिस व राजस्व की टीम मौके पर भेजी गई।
प्रभारी निरीक्षक सोनहा विजय कुमार सिंह ने अध्यक्षता की। इस मौके पर एसडीएम भानपुर गिरीश कुमार झा, तहसीलदार भानपुर केशरी नन्दन त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें