फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: पुरानी रंजिश में किसान पर धारदार हथियारों से किया जानलेवा हमला, नाक-कान कटे, पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Fri, 27 Nov 2026 02:20 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, बरेली

सार

किसान को रास्ते में घेरकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला किया गया। आरोपी किसान को मरा हुआ समझकर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाफिजगंज थाना क्षेत्र के गांव कल्याणपुर में पुरानी रंजिश के चलते धान काटकर घर लौट रहे किसान को रास्ते में घेरकर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में किसान के कान कट गए। इसके अलावा सिर, चेहरे और माथे पर भी गंभीर चोटें आई हैं। घायल को पहले नवाबगंज सीएचसी और फिर जिला अस्पताल ले जाया गया। हालत चिंताजनक होने पर परिजनों ने उसे डेलापीर स्थित चंद्रकांती अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन


गांव कल्याणपुर निवासी भारत सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 26 नवंबर को दोपहर करीब तीन बजे उनका भाई रविंद्र (33) खेत से धान काटकर घर लौट रहा था। आरोप है कि रास्ते में बांका व गंडासे से लैस होकर उसे घेर लिया। इसके बाद सभी ने जान से मारने की नीयत से हमला कर दिया। हमले में रविंद्र की नाक और कान कट गए तथा सिर, चेहरे और माथे पर गंभीर चोटें आईं।

तहरीर के अनुसार, शोर सुनकर मौके पर पहुंचे पिता नत्थूलाल और भाई आकाश को देखकर हमलावर रविंद्र को मरा हुआ समझकर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाने में मदद की।
विज्ञापन


पुलिस ने भारत सिंह की तहरीर के आधार पर पांचों नामजददेवेंद्र, सूरजपाल, मुखिया, विनोद पुत्रगण महेश और रवि पुत्र देवेंद्र आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें