पहली कार्रवाई इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव कंजादासपुर में हुई। यहां सिराज की ओर से करीब छह हजार वर्गमीटर क्षेत्र में अवैध रूप से कॉलोनी विकसित की जा रही थी। इसके अलावा धौरे रामाफी में रजनीश कुमार की तीन हजार वर्गमीटर, सत्यपाल की आठ हजार वर्गमीटर व रवि पटेल की पांच हजार वर्गमीटर भूमि पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाया गया।