एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

11 विकास कार्यों पर खर्च होंगे एक करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
बलरामपुर। जिले के 11 विकास कार्यों पर एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। आठ कार्य ग्रामीण क्षेत्रों में व तीन कार्य नगर निकायों में कराए जाएंगे। ग्रामीण क्षेत्रों के आठ विकास कार्यों के शुरू होने की संभावना बढ़ गई है जबकि तीन कार्य नगर क्षेत्रों के शुरू होने में अभी अड़चन बनी हुई है। लॉकडाउन के चलते गत वित्त वर्ष के अंत तक इन विकास कार्यों को समय से शुरू नहीं कराया जा सका है। शासन स्तर से ग्रामीण क्षेत्र के विकास कार्यों को कराने के लिए दी गई राहत से उम्मीद बढ़ी है।
विज्ञापन

डीएसटीओ संजीव कुमार ने बताया कि क्रिटकल गैप योजना के तहत वित्त वर्ष 2019-20 में 80 लाख रुपये की लागत से ग्रामीण क्षेत्रों में आठ और नगर निकायों में 20 लाख रुपये की लागत वाली तीन विकास कार्यों को कराने के लिए स्वीकृति प्रदान की गई थी। सभी कार्यों को मार्च 2020 तक पूरा कराने के लिए शासन बजट भी आवंटित कर दिया गया था। लॉकडाउन के चलते मार्च 2020 तक विकास कार्यों को शुरू नहीं किया जा सका है। शासन स्तर से विकास कार्यों को कराने के लिए दी गई राहत से शीघ्र शुरू होने की संभावना बढ़ गई है।
ग्रामीण क्षेत्र में पचपेड़वा ब्लॉक के गौरामाफी गांव में पैकफेड को चार लाख रुपये से डॉ. भीमराव आंबेडकर प्रतिमा के चारों तरफ बाउंड्रीवॉल, 5.82 लाख से बेलभरिया गांव के मजरा पकड़ी जीतपुर में पुलिया निर्माण व 48.63 लाख रुपये की लागत से जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में मीटिंग हाल का निर्माण, जलनिगम को सदर ब्लॉक के बहादुरापुर गांव के पास डीएम आवास के पीछे कर्मचारी आवास में 86 हजार की लागत से नलकूप अधिष्ठापन, ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को 2.03 लाख रुपये की लागत से कलेक्ट्रेट परिसर के मुख्य गेट पर नाली निर्माण व चार लाख रुपये की लागत से एसपी आवास परिसर में अतिथि कक्ष का निर्माण, पैकफेड को 6.99 लाख रुपये की लागत से सीडीओ कैंप कार्यालय में अतिथि कक्ष का निर्माण और 7.57 लाख रुपये की लागत से डीएम कैंप कार्यालय में अतिथि कक्ष का निर्माण कराने के लिए प्रस्ताव भेजा गया था जिसे पूरा कराने के लिए बजट दिया गया है।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद बलरामपुर में सदर ब्लॉक के सामने से जाने वाली अचलापुर मोहल्ले की सीसी रोड पर 16 लाख 92 हजार 500 रुपये, पुरैनिया तालाब स्थित तिकोनिया पार्क में नागरिकों की सुविधा के लिए जिम निर्माण पर 2.90 लाख रुपये व डीएसटीओ कार्यालय में लेजर प्रिंटर लगाने के लिए 17 हजार 500 रुपये खर्च किए जाएंगे।
डीएम कृष्णा करुणेश ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान मनरेगा, बाढ़ व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े विकास कार्यों को ही सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन करते हुए शुरू कराए जा रहे हैं। लॉकडाउन के दौरान सोच-समझकर ही जरुरी विकास कार्यों को कराया जाएगा। लॉकडाउन का उल्लंघन होने वाले कार्यों को नहीं कराया जाएगा। इस संबंध में सभी अफसरों व कार्यदाई संस्थाओं को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें