एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वयंसेवकों ने नगर में निकाला पथ संचलन

विज्ञापन
रसड़ा में गांधी पार्क से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सदस्य द्वारा निकाली रैली - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से सोमवार को टाउन डिग्री कॉलेज के खेल मैदान पर विजयदशमी उत्सव का आयोजन किया गया। इससे पहले स्वयंसेवकों ने नगर में पथ संचलन किया। इसमें भारत माता, मां दुर्गा, भगवान श्रीराम की तस्वीरें लगाई गई थीं। आगे-आगे संघ का घोष दल मधुर धुन बजाता चल रहा था। इस अवसर पर गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष का पाथेय प्राप्त हुआ। पथ संचलन में शामिल स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में थे। इन्हें देखने के लिए सड़क के दोनों तरफ लोग खड़े थे। जगह-जगह स्वयंसेवकों पर लोगों ने पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन

पथ संचलन के पहले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के गोरक्ष प्रांत के प्रांत प्रचारक सुभाष ने दीप प्रज्वलित कर मंगलचारण एवं स्वयंसेवकों द्वारा शस्त्र पूजन के साथ उत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुभाष थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संचालक भृगुजी ने किया। उनके साथ विजय नारायण तिवारी भी मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि हमारा देश लंबे समय तक विदेशी आक्रांताओं से पीड़ित रहा। इसके चलते मूल समाज में निराशा का भाव आ गया है। समाज में खोया स्वाभिमान जगाने के लिए डॉ. केशव राव बलिराम हेडगेवार ने 94 वर्ष पूर्व सन 1925 में विजयदशमी के दिन संघ की स्थापना की थी। उन्होंने कहा कि 94 साल के संघ के काम से समाज में चेतनता दिखाई देने लगी है। संघ का हमेशा से एक ही उद्देश्य रहा है। संगठित समाज के बल पर समर्थ और सशक्त भारत का निर्माण हो। हमारा प्रयास होता है कि हम देश के सभी राष्ट्रवादी सोच वाले लोगों को साथ लेकर आगे बढ़े ताकि परिवर्तन के बाद हमारा देश अग्रिम पंक्ति में खड़ा हो सके।
उन्होंने कहा कि स्वयंसेवकों में समर्पण का भाव होना चाहिए। भारत आज करवट ले रहा है। सर्वाधिक विकास की ओर अग्रसर है। कुछ शक्तियां देश को अंदर से खोखला करना चाहती है। अपने ही देश के कुछ स्वार्थी लोग इन शक्तियों के साथ खड़े हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि भारत एक बार फिर विश्व गुरु बन सकता है। भगवान राम, कृष्ण, शिवाजी की नीति से निश्चय ही भारत का भविष्य उज्ज्वल है। शिवाजी ने मां बहनों का सम्मान कर आदर्श प्रस्तुत किया। जबकि कृष्ण हमेशा धर्म का साथ दिया। कलयुग में संगठन से ही विश्व का कल्याण होने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें