एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Ballia News: दहेज के लिए विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, चार पर प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सदर कोतवाली क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति, सास, जेठ और जेठानी पर दहेज की मांग को लेकर मारपीट, प्रताड़ना का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

शहर के एक मोहल्ला निवासी गजाला परवीन ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि निकाह 20 अप्रैल 2026 को हारून निवासी रानीपुर, थाना भावरकोल, गाजीपुर के साथ हुआ था। विदाई के अगले ही दिन से पति, सास, जेठ और जेठानी कम दहेज लाने का ताना देने लगे। आरोप है कि ससुराल पक्ष ने अतिरिक्त दो लाख रुपये नकद और एक मोटरसाइकिल की मांग करते हुए उसे मायके से लाने का दबाव बनाया। 26 मई को दहेज की मांग पूरी न होने पर उसके साथ फिर मारपीट की गई। परिजन ससुराल पहुंचे और समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। अंततः वह मायके लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें