फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ हादसा: ट्रैक्टर पर बैठा बालक रोटावेटर पर गिरा, गर्दन धड़ से हुई अलग, तलाश के बावजूद नहीं मिला सिर

Mon, 09 Nov 2026 10:05 PM IST
Chaman Kumar Sharma अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

भतीजे नितिन और कान्हा ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक कान्हा का हाथ फिसल गया और वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। कान्हा का सिर धड़ से अलग हो गया। सिर का हिस्सा गायब था।
विज्ञापन
मृतक मासूम कान्हा - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ में थाना पालीमुकीमपुर क्षेत्र के बाढ़ौन गांव में सोमवार को खेत की जोताई के दौरान ट्रैक्टर के बोनट पर बैठा कान्हा (10) फिसलकर रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी गर्दन धड़ से अलग हो गई। बाद में परिजन और ग्रामीणों ने काफी तलाश की लेकिन सिर का पता नहीं चल सका।

विज्ञापन


गांव निवासी प्रेमवीर सिंह के अनुसार सोमवार को वह अपने ट्रैक्टर पर रोटावेटर लगाकर खेत की जोताई कर रहे थे। भतीजे नितिन और कान्हा (10) पुत्र दलबीर सिंह ट्रैक्टर के बोनट पर बैठे थे। इसी दौरान अचानक कान्हा का हाथ फिसल गया और वह नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आ गया।

ट्रैक्टर रोककर वह नीचे उतरे तो कान्हा का सिर धड़ से अलग हो चुका था। सिर का हिस्सा गायब था। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भागकर पहुंचे। रोटावेटर में फंसा शव बाहर निकाला। ग्रामीणों के काफी प्रयास के बाद भी सिर का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


कान्हा के पिता दलबीर सिंह कृषि विभाग में जेई हैं। वह अपने भाई नितिन के साथ अलीगढ़ में रहकर एक निजी विद्यालय में कक्षा एक में पढ़ता था। शनिवार को दीपावली की छुट्टी पर गांव आया था। थाना प्रभारी हेमंत मावी ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें