एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

CCTV Camera: सीसीटीवी कैमरा खरीदने का प्लान कर रहे हैं? इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना बाद में पड़ेगा पछताना!

Mon, 06 Jul 2026 09:21 PM IST
Suyash Pandey ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीे

सार

How to Buy Good CCTV Camera: घर, दुकान या बिजनेस की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरा खरीदते समय केवल कीमत देखना सही नहीं है। कैमरे का प्रकार, पिक्चर क्वालिटी, नाइट विजन, ऑडियो सपोर्ट और वॉटरप्रूफ रेटिंग जैसे फीचर्स उसकी असली उपयोगिता तय करते हैं। इनडोर इस्तेमाल के लिए डोम और बाहर लंबी दूरी की निगरानी के लिए बुलेट कैमरा उपयोगी हो सकता है। 
विज्ञापन
सुरक्षा के लिए कैसे चुनें सही CCTV कैमरा? - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजकल गाड़ियों की चोरी और पार्किंग में तोड़फोड़ की घटनाएं आम हो गई हैं। ऐसे में अपनी महंगी कार या बाइक को सुरक्षित रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता बन गया है। एक सही सीसीटीवी कैमरा न सिर्फ चोरों के मन में डर पैदा करता है, बल्कि किसी अनहोनी के वक्त आपकी गाड़ी की सुरक्षा के लिए एक ठोस सबूत भी देता है।

विज्ञापन


बाजार या ऑनलाइन साइट्स पर कैमरे ढूंढने पर MP, IP66, NVR जैसे तकनीकी शब्द आम इंसान को कंफ्यूज कर देते हैं। बिना सोचे-समझे कोई भी सस्ता कैमरा खरीदने से आपकी गाड़ी की सुरक्षा खतरे में पड़ सकती है। अपनी कार और पार्किंग स्पेस के लिए सही CCTV कैमरा खरीदने से पहले इन 5 जरूरी बातों का ध्यान जरूर रखें:


पार्किंग के हिसाब से चुनें कैमरे का प्रकार

बाजार में मुख्य रूप से दो तरह के कैमरे आते हैं- बुलेट और डोम।

  • खुली पार्किंग के लिए: अगर आपकी गाड़ी घर के बाहर या खुले में खड़ी होती है, तो बुलेट कैमरा लगाएं। यह आकार में लंबा होता है और दूर तक नजर रखने के लिए दीवार पर लगाया जाता है।
  • गैरेज के लिए: अगर आपकी कार किसी बंद गैरेज या बेसमेंट में खड़ी होती है, तो वहां गोल आकार का डोम कैमरा बेस्ट रहेगा।

 

विज्ञापन

पिक्चर क्वालिटी से ना करें समझौता

पार्किंग में लगे कैमरे का फायदा तभी है, जब उसमें किसी संदिग्ध इंसान का चेहरा या किसी दूसरी गाड़ी का नंबर बिल्कुल साफ दिखाई दे। हमेशा कम से कम 2MP (1080p फुल एचडी) या उससे ज्यादा रेजोल्यूशन वाला कैमरा ही चुनें। अगर आपका बजट अच्छा है, तो आप 4MP या 4K कैमरे का विकल्प भी देख सकते हैं।


नाइट विजन है सबसे अहम

गाड़ियों से जुड़ी ज्यादातर वारदातें रात के अंधेरे में होती हैं। इसलिए अपनी पार्किंग के लिए ऐसा कैमरा चुनें, जिसमें बेहतरीन इंफ्रारेड (आईआर) नाइट विजन या कलर नाइट विजन का सपोर्ट हो। कलर नाइट विजन वाला कैमरा घने अंधेरे में भी बिल्कुल साफ और रंगीन फुटेज रिकॉर्ड करता है।


ऑडियो सपोर्ट पर दें ध्यान

सिर्फ वीडियो देखना काफी नहीं है। कई बार गाड़ी के शीशे टूटने या संदिग्ध आहट को सुनना भी जरूरी होता है। आजकल बाजार में टू-वे ऑडियो वाले कैमरे मौजूद हैं। इसका फायदा यह है कि आप अपने स्मार्टफोन के जरिए गाड़ी के पास हो रही बातचीत या आवाज सुन भी सकते हैं और जरूरत पड़ने पर एप से बोलकर चोर को चेतावनी भी दे सकते हैं।


कैमरे का वॉटरप्रूफ होना है जरूरी

अगर आपने अपनी गाड़ी बाहर खड़ी की है और कैमरा खुले में लगा है, तो उसका IP65 या IP66 सर्टिफाइड होना बेहद जरूरी है। इस रेटिंग का मतलब है कि आपका कैमरा भारी बारिश, धूल-मिट्टी और तेज धूप में भी बिना खराब हुए लगातार काम करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें