फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल माैसम: 10 स्थानों पर न्यूनतम पारा पांच डिग्री सेल्सियस से कम, तीन जिलों में छह दिन कोहरे का अलर्ट

Fri, 27 Nov 2026 04:18 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला।

सार

हिमाचल प्रदेश में सुबह-शाम ठंड का असर देखा जा रहा है। केलांग, कुकुमसेरी व ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज किया गया है। माैसम विभाग ने कई भागों में घने कोहरे का अलर्ट भी जारी किया है। 
विज्ञापन
हिमाचल के कई भागों में कोहरे का अलर्ट। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के कई भागों में छह दिनों तक कोहरा छाए रहने का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं राज्य में 10 स्थानों पर न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया है। इनमें से तीन स्थानों पर माइनस में दर्ज किया गया है। इससे सुबह और शाम को ठिठुरन बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह के समय बिलासपुर, हमीरपुर व मंडी के कुछ भागों में कोहरे की वजह से दृष्यता पर असर पड़ा। बिलासपुर में दृष्यता 50 मीटर रह गई।

विज्ञापन
Trending Videos

कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में 7.5, सुंदरनगर 4.6, भुंतर 3.2, कल्पा 5.0, धर्मशाला 11.7, ऊना 7.0, नाहन 9.8, केलांग -1.2, पालमपुर 6.0, सोलन 4.1, मनाली 3.8, कांगड़ा 7.4, मंडी 5.6, बिलासपुर 6.5, चंबा 5.6, कुफरी 4.8, कुकुमसेरी -3.4, भरमाैर 8.0, सेऊबाग 2.4, बरठीं 5.5, ताबो -5.1 व बजाैरा में 2.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

3 दिसंबर तक माैसम शुष्क
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 27 नवंबर से 3 दिसंबर तक राज्य में मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने की संभावना है। लेकिन भाखड़ा बांध (बिलासपुर) के जलाशय क्षेत्र के कुछ हिस्सों और  हमीरपुर के कुछ हिस्सों में (सुजानपुर टीरा और आसपास के इलाकों में) मध्यम से घना कोहरा छाने की संभावना है। इसके अलावा मंडी के कुछ भागों के लिए भी अलर्ट है। वहीं अगले 3-4 दिनों के दौरान राज्य के कई हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है।
विज्ञापन

4 दिसंबर के बाद बदलेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला ने विस्तारित अवधि पूर्वानुमान भी जारी किया है। 4 से 10 दिसंबर तक के दूसरे सप्ताह के दाैरान राज्य के ऊंचे पहाड़ी इलाकों के कुछ हिस्सों में कुछ दिनों तक हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है। दूसरे सप्ताह में, राज्य के कई हिस्सों में बारिश सामान्य रहने की उम्मीद है। जबकि चंबा और लाहौल-स्पीति जिलों के कुछ हिस्सों में बारिश सामान्य से अधिक हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें