एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Punjab: अमृतसर में युवक की गोली मारकर हत्या, बाइक पर आए थे हमलावर; सीने में मारी गोली

Mon, 06 Jul 2026 11:29 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर

सार

बाइक पर सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने युवक को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं
विज्ञापन
Dead body demo - फोटो : सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर शहर के कोट खालसा इलाके में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बाइक पर सवार होकर आए कुछ हमलावरों ने युवक को घेर लिया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली युवक के सीने में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई। वारदात के पीछे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। 

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से भी पूछताछ कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें