फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: काशी स्टेशन पर 2 नए प्लेटफॉर्म, 10 ट्रैक, ओवरब्रिज का नाम नमो रखा; पहली बार मिलीं 10 मेमू ट्रेनें

Sun, 01 Nov 2026 11:24 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

काशी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं में विस्तार करते हुए दो नए प्लेटफॉर्म और 10 ट्रैक बनाए गए हैं। यहां बने ओवरब्रिज का नाम नमो रखा गया है। पहली बार काशी को 10 मेमू ट्रेनें मिली हैं। इनमें आठ ट्रेनें प्रतिदिन 20 किलोमीटर के दायरे में संचालित होंगी। इससे आसपास के यात्रियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन
1 of 16
वाराणसी में किया गया बड़ा एलान। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने काशी स्टेशन के पुनर्विकास कार्यों के साथ ही नमो गंगा रेल सह सड़क पुल (सिग्नेचर ओवरब्रिज) का निरीक्षण किया। स्टेशन पर यात्री सुविधाओं की भी जानकारी ली। काशी स्टेशन पर रेलवे ट्रैक की संख्या 4 से बढ़कर 10 हो जाएगी। वहीं, दो नये प्लेटफॉर्म भी बनाए जाएंगे। इसके बाद 4 की जगह 6 प्लेटफॉर्म हो जाएंगे। प्लेटफॉर्म की लंबाई भी बढ़कर 600 मीटर हो जाएगी।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
ट्रेन को हरी झंडी दिखाते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
बनारस स्टेशन पर देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत के उद्घाटन से पहले काशी स्टेशन पर निरीक्षण करने पहुंचे रेलमंत्री ने विकास कार्यों का मॉडल देखा। अधिकारियों ने काशी स्टेशन के साथ ही गंगा पर बनने वाले नए रेलवे ब्रिज से जुड़े मॉडल दिखाए। रेलमंत्री ने निर्माणाधीन नए स्टेशन भवन, कॉनकोर्स, प्लेटफॉर्म एवं अन्य यात्री सुविधाओं के विकास कार्यों की जानकारी ली। कहा कि काशी रेलवे स्टेशन को आधुनिक, विश्वस्तरीय एवं यात्री अनुकूल स्टेशन के रूप में विकसित किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 16
मीडियो को संबोधित करते सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
स्टेशन के पुनर्विकास कार्य की स्वीकृत अनुमानित लागत 349.50 करोड़ रुपये है, जबकि 304.61 करोड़ रुपये की लागत से कार्य आवंटित किया गया है। कार्य आवंटन की तिथि 16 अगस्त, 2023 है। बताया कि इस परियोजना का निष्पादन उत्तर रेलवे के निर्माण संगठन की संबंधित इकाई की ओर से किया जा रहा है। कहा कि पुनर्विकास योजना के तहत स्टेशन के उत्तर और दक्षिण दिशा में दो आधुनिक स्टेशन भवनों का निर्माण किया जा रहा है। 

4 of 16
ट्रेन से जनता का अभिवादन करते हुए। - फोटो : अमर उजाला
दोनों भवन जी+2 (ग्राउंड प्लस दो मंजिल) संरचना के होंगे। हर भवन का क्षेत्रफल लगभग 10,358 वर्ग मीटर होगा। करीब 10,622 वर्ग मीटर क्षेत्र में विशाल कॉनकोर्स का निर्माण किया जा रहा है। यात्रियों की सुगम आवाजाही के लिए 9 मीटर चौड़ा फुट ओवर ब्रिज, नए प्लेटफॉर्म, प्लेटफॉर्म शेड एवं कवरिंग, पैदल यात्रियों के लिए कवर्ड पाथवे, कॉनकोर्स के ऊपर रूफिंग सहित अन्य विकास कार्य भी परियोजना का हिस्सा हैं। 
विज्ञापन

5 of 16
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन के साथ सेल्फी। - फोटो : अमर उजाला
रेलमंत्री ने कहा कि वर्तमान में स्टेशन पर हर दिन करीब 1,954 यात्रियों का आवागमन होता है। क्षमता बढ़कर 13,261 यात्री प्रतिदिन हो जाएगी। वहीं ट्रेनों की संख्या वर्तमान 16 जोड़ी से बढ़कर 36 जोड़ी तक हो सकेगी। स्टेशन पर 30 लिफ्ट और 23 एस्केलेटर की व्यवस्था की जाएगी। 
विज्ञापन

6 of 16
श्रीनी श्रीवास्तव ने संभाली अपनी कमान। - फोटो : अमर उजाला
इनकी रही मौजूदगी : श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर, स्टांप एवं न्यायालय शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवींद्र जायसवाल, आयुष राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएसएमई राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, विधायक सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, डॉ. सुनील पटेल, एमएलसी श्याम नारायण सिंह उर्फ विनीत सिंह, विशाल सिंह चंचल, अन्नपूर्णा सिंह, धर्मेंद्र राय, मंडलायुक्त एस. राजलिंगम, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरी मीणा, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार। 
विज्ञापन

आज से शुरू हो जाएगा मेमू ट्रेनों का संचालन : रेलवे की ओर से रविवार को मेमू ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। राजातालाब में सब्जी की मंडी होने के साथ ही इसके पास मोहनसराय में आने वाले दिनों में ट्रांसपोर्ट नगर भी विकसित किया जाना है। हर दिन अधिवक्ता, कर्मचारियों के साथ ही दूधिए आते हैं। 

8 of 16
सीएम योगी ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला
गांव से शहर तक आना-जाना आसान हो जाएगा
यह पहला मौका है जब स्लीपर वंदे भारत के साथ ही काशी के लोगों के लिए एक साथ 10 मेमू ट्रेन सेवा की शुरुआत हुई है। वाराणसी सिटी से राजातालाब (रेलवे ट्रैक की दूरी 20 किलोमीटर) तक 8 मेमू ट्रेन हर दिन चलाई जाएगी। लोगों का गांव से शहर तक आना आसान हो जाएगा। इसके साथ ही बनारस से प्रयागराज रामबाग तक नई मेमू ट्रेन और रामबाग से बनारस तक चलने वाली मेमू ट्रेन का विस्तार औड़िहार तक हुआ है। 

9 of 16
रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने किया संबोधित। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि काशी से प्रयागराज रामबाग तक मेमू ट्रेन का संचालन दो आध्यात्मिक शहरों के साथ शिक्षा के महत्वपूर्ण केंद्रों को जोड़ने का काम करेगा। वहीं, राजातालाब तक ट्रेन सेवा शुरू होने से स्थानीय यात्रियों, किसानों, व्यापारियों, अधिवक्ताओं और महिलाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। दिवाली और छठ पूजा से पहले शुरू हुई इन सेवाओं का लाभ बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों को मिलेगा। 

10 of 16
काशी स्टेशन पर निरीक्षण के दाैरान रेल मंत्री और भाजपा नेता। - फोटो : संवाद
पहले रेलवे क्रॉसिंग पर दुर्घटनाओं की आशंका रहती थी। अब क्रॉसिंग पर ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जा रहे हैं। ट्रेनों की गति बढ़ी है। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। मालगाड़ियों के लिए अलग फ्रेट कॉरिडोर बनने से माल की ढुलाई में लगने वाला समय भी कम हुआ है। पहले कोलकाता से आने वाली मालगाड़ियों को कई दिन लग जाते थे, लेकिन अब नई रेल लाइनों के कारण मालगाड़ियां समय से पहुंच रही हैं। इसका लाभ व्यापारियों और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिल रहा है। 

11 of 16
रेल मंत्री का हुआ स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
1380.87 करोड़ से बनेगा नया रेलवे ब्रिज 
काशी रेलवे स्टेशन के पास बनने वाले नये महामना रेलवे ब्रिज भी 1380.87 करोड़ से बनाया जाएगा। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने निरीक्षण के दौरान कहा कि रेल-सह-सड़क पुल उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल के अंतर्गत बनाया जा रहा है। करीब 1,074.6 मीटर लंबाई वाले इस पुल की स्वीकृत अनुमानित लागत 1,380.87 करोड़ है, जबकि निर्माण कार्य के लिए 1,201.37 करोड़ की लागत से अनुबंध आवंटित किया गया है। इस परियोजना में कुल 10 स्पैन का निर्माण किया जाना है, जिसमें 108.5 मीटर के 8 स्पैन और 103.3 मीटर के 2 स्पैन शामिल हैं। पुल की आधारभूत संरचना में 9 पियर और 2 एबटमेंट सहित कुल 11 सब-स्ट्रक्चर बनाए जा रहे हैं। 

12 of 16
भोजन और चर्चा एक साथ। - फोटो : अमर उजाला
157 स्टेशनों पर विकसित हो रहीं आधुनिक सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज काशी के रेलवे स्टेशनों पर सफाई के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उत्तर प्रदेश के 157 रेलवे स्टेशनों पर सुविधाओं का विस्तार किया गया है। पहले रेलवे पटरियों के आसपास गंदगी और दुर्गंध की समस्या रहती थी, लेकिन अब आधुनिक शौचालयों, सफाई और यात्री सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे के कोच भी साफ-सुथरे और आधुनिक सुविधाओं से युक्त हो रहे हैं। यह बदलाव मजबूत इच्छाशक्ति, दृढ़ संकल्प और स्पष्ट विजन से संभव हुआ है। 

13 of 16
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को देखती पब्लिक। - फोटो : अमर उजाला
काशी में रेलवे की नई कनेक्टिविटी और आधुनिक सुविधाओं का विकास इसी बदलाव का हिस्सा है। काशी के घाटों पर भी सफाई के साथ आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्रधानमंत्री ने जो संकल्प लिया था, उसके परिणाम अब दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में नमो घाट पर एयर शो में 25 लाख काशी वासियों ने काशी की नई तस्वीर देखी। मुख्यमंत्री ने दिवाली और छठ पूजा से पहले रेल सुविधाओं की सौगात मिलने पर काशीवासियों को बधाई दी और प्रधानमंत्री व रेलमंत्री के प्रति आभार जताया।

14 of 16
छात्र ने दी पेंटिंग और अभिवादन करते भाजपा नेता। - फोटो : अमर उजाला
बरेका में कर्मचारियों के साथ रेलमंत्री ने खाया खाना 
रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव दोपहर को बरेका कैंपस पहुंचे। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। साथ ही कैंटीन में कर्मचारियों से संवाद कर उनके साथ दोपहर का भोजन भी किया। सरदार पटेल के योगदान को स्मरण कर कहा कि राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं एकीकरण के लिए उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।

15 of 16
बनारस स्टेशन पर पहुंचे सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
कर्मचारियों से संवाद के दौरान रेलमंत्री ने उनकी कार्यप्रणाली, कार्यस्थल पर कैंटीन खान पान की सुविधाओं, अनुभवों एवं सुझावों के बारे में जानकारी ली। महिला कर्मचारियों से भी विशेष रूप से संवाद कर महिला सशक्तीरण, कार्यस्थल पर सुरक्षित और अनुकूल वातावरण, बेहतर सुविधाओं, रेलवे के कार्यों में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी पर चर्चा की। रेलवे की प्रगति एवं विकास में महिला कर्मचारियों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। इस दौरान रेलवे बोर्ड अध्यक्ष और मुख्य कार्यकारी अधिकारी सतीश कुमार, महाप्रबंधक बरेका आशुतोष पंत, कर्मचारी परिषद के संयुक्त सचिव प्रदीप यादव लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

देश की दूसरी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन में रिजर्वेशन शुरू 

16 of 16
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन। - फोटो : अमर उजाला

देश की दूसरी स्लीपर वंदेभारत ट्रेन दो नवंबर से शुरू हो गई है। इस ट्रेन में रिजर्वेशन भी शुरू हो गया। दिल्ली तक के सफर के लिए जहां फर्स्ट एसी में यात्रियों को 3030 रुपये देने पड़ेंगे वहीं, सेकंड एसी के लिए 2470 रुपये खर्च करने पड़ेंगे। थर्ड एसी के लिए यात्रियों को 1919 रुपये देने होंगे। अब ट्रेन के नियमित संचालन से दिल्ली तक की यात्रा करने वालों को बहुत राहत होगी। नई वंदे भारत ट्रेन शुक्रवार को वाराणसी से नहीं चलेगी तो दिल्ली से वाराणसी तक संचालन स्थगित रहेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें