PM Kisan Yojana: केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना देश के करोड़ों किसान परिवारों के लिए आर्थिक मदद का जरिया बनी हुई है। इस योजना के तहत पात्र किसानों के बैंक खातों में सालाना 6000 रुपये भेजे जाते हैं। हालांकि, इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन बराबर किस्तों में दिया जाता है।
वहीं, पिछले महीने 30 अक्तूबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त जारी की थी। इसके बाद अब किसानों को अगली यानी 25वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किन किसानों को इस 25वीं किस्त का लाभ मिल सकता है और किन किसानों को नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...