Aadhaar App E-mail Update Process: भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार कार्ड धारकों की सुविधा के लिए एक नया और बेहद महत्वपूर्ण अपडेट जारी किया है। अब आप अपने आधार कार्ड के साथ अपनी ईमेल आईडी को बिल्कुल निशुल्क (फ्री) जोड़ सकते हैं। हालांकि, सरकार ने इसे पूरी तरह से वैकल्पिक रखा है, यानी यह आपकी इच्छा पर निर्भर करता है कि आप इसे जोड़ना चाहते हैं या नहीं।
मगर सुरक्षा और डिजिटल सेवाओं के लिहाज से इसे जोड़ना बेहद फायदेमंद है। अगर आप भी घर बैठे अपने मोबाइल से आधार में ईमेल लिंक करना चाहते हैं, तो आइए इस लेख में इसकी ऑनलाइन प्रक्रिया को विस्तार से समझते हैं।