Check Mobile Number Status: आज के समय में मोबाइल नंबर हमारी पहचान का अहम हिस्सा बन गया है। बैंक खाते से लेकर आधार, यूपीआई और दूसरे जरूरी कामों में मोबाइल नंबर का इस्तेमाल होता है। ऐसे में यह जानना भी जरूरी है कि आपके नाम पर कितने सिम कार्ड जारी हैं? कई बार ऐसा भी हो सकता है कि आपके दस्तावेजों का इस्तेमाल करके कोई दूसरा व्यक्ति मोबाइल कनेक्शन ले ले और आपको इसकी जानकारी तक न हो।
ऐसे अनजान नंबरों का गलत इस्तेमाल होने पर आपके लिए बड़ी परेशानी तक खड़ी हो सकती है। ऐसे में आप चाहें तो आप घर बैठे ये चेक कर सकते हैं कि आपके नाम पर कितने मोबाइल नंबर चल रहे हैं। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...