एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इन 12 स्टार्स ने करवाया बेटों का बॉलीवुड में डेब्यू, कुछ रहे हिट तो इनका मिट गया नामोनिशान

Sun, 03 Jun 2018 02:00 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 13
Hrithik Roshan
भाई-भतीजावाद हर फील्ड में देखने को मिलता है चाहे उसमें राजनीति, खेल हो या फिर फिल्म इंडस्ट्री। हर शख्स अपने को आगे बढ़ाने की जुगत में लगा हुआ है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड के उन 12 स्टार्स की जिन्हें उनके पिता ने ही बॉलीवुड में मौका देकर सुपरहिट बना डाला। तो आइए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

ऋतिक रोशन

2 of 13
Bollywood
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे बॉलीवुड के सुपरहीरो ऋतिक रोशन की। साल 2000 में बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले एक्टर ऋतिक को उनके एक्टर और डायरेक्टर पापा राकेश रोशन ने 'कहो ना प्यार है' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म देकर बड़ा ब्रेक दिया था। फिल्म दुनियाभर में हिट साबित हुई थी। इस फिल्म से ऋतिक रोशन रातोंरात वर्ल्डवाइड स्टार बन गए थे।
विज्ञापन

हरमन बावेजा

3 of 13
Bollywood
ऋतिक के बाद बात करेंगे उनके ही हमशक्ल एक्टर हरमन बवेजा की, जिन्होंने फिल्म 'लव स्टोरी 2050' से बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म में उनके साथ हाइएस्ट पेड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। बता दें कि हरमन के प्रोड्यूसर और डायरेक्टर पिता ने ही इस फिल्म को डायरेक्ट किया था। 

ऋषि कपूर

4 of 13
Bollywood
बात करेंगे बॉलीवुड की कपूर फैमिली की। कपूर फैमिली में सबसे पहले पृथ्वी राज कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा था। उसके बाद उनके बड़े बेटे राज कपूर और फिर राज कपूर ने अपने छोटे बेटे ऋषि कपूर को फिल्म बॉबी से बतौर एक्टर बॉलीवुड में लॉन्च किया था। फिल्म बॉबी ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया था। फिल्म के गाने आज भी लोगों की जुबां पर रटे हुए हैं।
विज्ञापन

रणधीर कपूर

5 of 13
Bollywood
इस कड़ी में राज कपूर के बड़े बेटे रणधीर कपूर को भी राज कपूर ने ही फिल्मों में उतारा। फिल्म 'कल आज और कल' से रणधीर ने फिल्मों में कदम रखा था। 
विज्ञापन

राजीव कपूर

6 of 13
Bollywood
वहीं, राज कपूर ने सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर को भी बॉलीवुड में चांस दिया। फिल्म 'जिम्मेदार' से फिल्मी जगत में कदम रखने वाले एक्टर राजीव कपूर का फिल्मी करियर बेहद छोटा रहा। लेकिन उनकी फिल्म 'राम तेरी गंगा मेली' ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे और लोगों को भी यह फिल्म बेहद पसंद आई थी।
विज्ञापन

संजय दत्त

7 of 13
Bollywood
बात करेंगे बॉलीवुड के 'बाबा' यानि कि संजय दत्त की। संजय ने फिल्म 'रॉकी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। बता दें कि उनके पिता सुनील दत्त ने यह फिल्म डायरेक्ट की थी जो ब्लॉकबस्टर साबित हुई।

ईशा देओल

8 of 13
Bollywood
शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में लाने का श्रेय हेमा मालिनी को ही जाता है। हेमा ने शाहरुख को लेकर फिल्म 'दिल आशना है' डायरेक्ट की थी। इसके बाद हेमा ने अपनी ही बेटी ईशा देओल को फिल्म 'टेल मी ओ खुदा' से लॉन्च किया था। लेकिन ईशा का बॉलीवुड करियर बेहद फ्लॉप साबित हुआ।

फरदीन खान

9 of 13
Bollywood
साल 1998 से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले एक्टर फरदीन खान को भी उनके पिता एक्टर फिरोज खान ने ही फिल्म 'प्रेम अग्न' से लॉन्च किया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी। इसके बाद फरदीन की कोई फिल्म ज्यादा हिट साबित नहीं हुई।

सुनील अानंद

10 of 13
Bollywood
वहीं, बॉलीवुड के मेगास्टार रहे देव अानंद ने अपने बेटे सुनील आनंद को फिल्म 'आनंद और आनंद' से फिल्मों में उतारा। लेकिन फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई।

पार्थो गुप्ते

11 of 13
Bollywood
इस लिस्ट में डायरेक्टर अमोल गुप्ते का भी नाम शामिल है। उन्होंने अपने बेटे पर्थो गुप्ते को बतौर चाइल्ड स्टार फिल्म 'स्टेनले का डिब्बा' से फिल्मों में लॉन्च किया। फिल्म काफी हिट साबित हुई थी।

पूजा भट्ट

12 of 13
Bollywood
पूजा भट्ट जैसी खूबसूरत एक्ट्रेस को फिल्मों में लाने का श्रेय उनके पिता महेश भट्ट को ही जाता है। उन्होंने सुपरहिट फिल्म 'डैडी' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 
विज्ञापन

करण देओल

13 of 13
Bollywood
आखिर में बात करेंगे बॉलीवुड के सॉलिड एक्टर सनी देओल की। बता दें कि सनी बहुत जल्द अपने बेटे करण देओल को बॉलीवुड में लाने की तैयारी में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें