फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: इतिहास रचने जा रही 'जेलर 2', 'उड़ता तीर' की कमाई में आया उछाल; जानें 'नई नवेली' का कलेक्शन

Sun, 01 Nov 2026 09:35 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • Box Office Collection: शनिवार को कई फिल्मों को वीकएंड का फायदा मिला है।
  • रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' की कमाई में बढ़ोतरी देखने को मिली है।
  • 'उड़ता तीर' और 'दृश्यम 3' की कमाई बढ़ी है। जानिए 'प्रहार' और 'नई नवेली' का क्या हाल है।
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' को रिलीज हुए 17 दिन हो चुके हैं। इसकी कमाई में एक बार फिर उछाल देखने को मिला है। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'उड़ता तीर' भी ठीक ठाक कमाई कर रही है। वहीं 'नई नवेली' और 'प्रहार' की हालत खराब है। जानिए इन फिल्मों के अलावा 'दृश्यम 3' ने कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
जेलर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'जेलर 2' की कितनी हुई कमाई?
  • सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' रिलीज के 17 दिनों बाद भी अच्छा प्रदर्शन कर रही है। 
  • हालांकि पहले के मुकाबले फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की जा रही है।
  • शुक्रवार को फिल्म ने 5.50 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • 17वें दिन यानी शनिवार को इसने 9.35 करोड़ रुपये कमाए।
  • इसके साथ इसने बॉक्स ऑफिस पर टोटल 444.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 
  • वर्ल्डवाइड इसका कलेक्शन 790.85 करोड़ हो गया है। जल्द ही 800 करोड़ रुपये कमा कर इतिहास रचने वाली है।
विज्ञापन

3 of 5
उड़ता तीर - फोटो : यूट्यूब
'उड़ता तीर' का कलेक्शन
आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की फिल्म 'उड़ता तीर' ठीक ठाक कमा रही है। शुक्रवार को इस फिल्म ने 2.85 करोड़ रुपये कमाए थे। शनिवार को रिलीज के 9वें दिन इसने 2.23 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म ने अब तक कुल 37.75 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। 

दिलजीत दोसांझ: 'मुद्दई लाख बुरा चाहे...', सिंगर ने दिखाई दिल्ली कॉन्सर्ट की झलकियां; फैंस को लेकर कही ये बात

4 of 5
प्रहार, नई नवेली - फोटो : सोशल मीडिया
'प्रहार' और 'नई नवेली' की हालत खराब
  • राजकुमार राव की फिल्म 'प्रहार' और यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' एक साथ रिलीज हुई थी। 
  • दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई। 
  • फिल्मों को रिलीज हुए 16 दिन ही हुए हैं और इतने ही दिनों में इनकी कमाई 50 लाख से भी नीचे गिर गई है।
  • 'प्रहार' ने शनिवार को सिर्फ 60 लाख रुपये कमाए। 
  • इसका कुल कलेक्शन 22.60 करोड़ रुपये हो गया है।
  • वहीं 'नई नवेली' ने शनिवार को 35 लाख रुपये की कमाई की है। 
  • इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 26.35 करोड़ रुपये हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दृश्यम 3 फिल्म रिव्यू - फोटो : अमर उजाला
'दृश्यम 3' की कमाई बढ़ी
अजय देवगन, तब्बू और जयदीप अहलावत की फिल्म 'दृश्यम 3: द कन्क्लूजन' को रिलीज हुए एक महीना हो गया है। शनिवार को इस फिल्म की कमाई में उछाल आया है। 30वें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 1.60 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसके साथ इसका कुल कलेक्शन 375.60 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें