एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

महिला वर्ल्ड टी-20 में आयरलैंड को मिली ऐसी शर्मनाक हार, चार खिलड़ियों ने तुरंत क्रिकेट को कहा अलविदा

Sun, 18 Nov 2018 05:27 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
ire vs nz
आईसीसी महिला वर्ल्ड टी-20 में न्यूजीलैंड से मिली शर्मनाक हार के बाद आयरलैंड की चार महिला खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया। आइए जानते हैं ये चार महिला खिलाड़ी कौन हैं?
 
विज्ञापन

2 of 6
ire vs nz
बता दें कि इन चार महिला खिलाड़ियों में आयरलैंड की क्लेयर शिलिंगटन, सीआरा मेटकाल्फ और जुड़वा बहनों इसाबेल जॉयस और सेसिलिया जॉयस ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया। आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच हारने के बाद इन चार खिलाड़ियों ने संन्यास का एलान किया।
विज्ञापन

3 of 6
ire vs nz
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए मुकाबले में आयरलैंड को 8 विकेट से करारी मात मिली, जिसके बाद टीम के इन चार खिलाड़ियों ने क्रिकेट से संन्यास लेने की ठान ली। इस मैच में आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 79 रन पर ही सिमट गई। जवाब में कीवी टीम 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की तरफ से सोफी डेविन (51 रन) और लेह कॉस्पेरेक ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 19 रन देकर 3 विकेट झटके। 

4 of 6
layra delany
टीम की कप्तान लारा डेलनी इन खिलाड़ियों का शुक्रिया करते हुए कहा, 'उन्होंने जो भी हमारे लिए किया उसके लिए उन्हें जितना भी धन्यवाद दिया जाय वो कम है। अगले 10-12 महीने टीम का बदलाव करने में जाएंगे क्योंकि हमारे पास कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच नहीं है।'
विज्ञापन

5 of 6
Isobel & Cecelia Joyce
ऑलराउंडर इसाबेल जॉयस ने भारत के खिलाफ साल 1999 में आयरलैंड के लिए वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अपने करियर में 79 वनडे मैचों में 995 रन बनाए और 66 विकेट लिए। वहीं इसाबेल की टी20 करियर की बात करें तो उन्होंने 55 मैचों में 33 विकेट लेकर 944 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
ire vs nz
इसाबेल की बहन सेसेलिया ने आयरलैंड के लिए 57 वनडे मैचों में 1,172 रन और 43 टी-20 मैचों में 659 रन बनाए हैं। गौरतलब है कि इसाबेल और सेसेलिया के साथ उनके तीनों भाईयों और, गस-डोम जॉयस ने भी आयरलैंड के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट खेला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें