November Horoscope 2026: नवंबर 2026 का महीना ज्योतिषीय लिहाज से कई महत्वपूर्ण बदलाव लेकर आने वाला है। इस दौरान ग्रहों की चाल में होने वाले परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों के जीवन पर देखने को मिल सकता है। महीने में मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, बुध का तुला राशि में मार्गी होना, शुक्र का कन्या राशि में सीधी चाल चलना और सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर प्रमुख घटनाएं रहेंगी। इसके साथ ही ग्रहों की कुछ विशेष युतियां भी बनेंगी, जो अलग-अलग राशियों के लिए नए अवसर और चुनौतियां पैदा कर सकती हैं। किसी के लिए यह समय आर्थिक तरक्की, करियर में उन्नति और मान-सम्मान बढ़ने का संकेत दे सकता है, तो किसी को अपने कामकाज और निजी जीवन में सावधानी बरतनी पड़ सकती है। आइए जानते हैं, ग्रह-नक्षत्रों की बदलती स्थिति नवंबर के महीने में आपकी राशि के लिए क्या संकेत दे रही है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना औसत फलदायी रहेगा। महीने की शुरुआत में करियर और कारोबार से जुड़े नए अवसर मिलेंगे, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए आलस्य और अहंकार से बचना होगा। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए आर्थिक बजट बनाकर चलें। महीने के दूसरे सप्ताह में अपनी और परिवार के किसी बुजुर्ग की सेहत का ध्यान रखें। मध्य महीने में करियर में सफलता के योग बनेंगे। उत्तरार्ध में आय बढ़ने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। पारिवारिक विवादों में वाणी पर संयम रखें। प्रेम संबंध सामान्य रहेंगे और जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन सूर्य को जल अर्पित करें और सूर्याष्टकम् का पाठ करें।
विज्ञापन
3 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ रहने वाला है। इस दौरान आपकी मेहनत और योजनाबद्ध तरीके से किए गए कार्य अच्छे परिणाम देंगे। महीने की शुरुआत में कोई शुभ समाचार मिल सकता है और पुरानी परेशानियां दूर होंगी। दूसरे सप्ताह में सुख-सुविधाओं और संपत्ति पर खर्च बढ़ सकता है। मध्य महीने में सेहत का विशेष ध्यान रखें। महीने के उत्तरार्ध में कारोबार में लाभ और नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा और संतान से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी।
उपाय: प्रतिदिन स्फटिक शिवलिंग की पूजा करें और शिव चालीसा का पाठ करें।
4 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना खुशियां और नए अवसर लेकर आएगा। महीने की शुरुआत धार्मिक और मांगलिक कार्यों में बीत सकती है। किसी प्रिय व्यक्ति के आगमन से परिवार में उत्साह रहेगा। इस दौरान लंबी यात्रा और संपत्ति से जुड़े सुख मिल सकते हैं। बेरोजगार लोगों को मनचाही नौकरी मिलने के योग हैं। प्रेम संबंधों में भी अनुकूलता रहेगी और विवाह की बात आगे बढ़ सकती है। महीने के उत्तरार्ध में विद्यार्थियों को सफलता मिलेगी। आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छोटी-मोटी परेशानियों को छोड़कर सेहत सामान्य रहेगी।
उपाय: प्रतिदिन तुलसी की सेवा करें और गणपति अथर्वशीर्ष का पाठ करें।
विज्ञापन
5 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ परिणाम देने वाला रहेगा। महीने की शुरुआत सुख-सुविधाओं और पारिवारिक खुशियों के साथ होगी। दूसरे सप्ताह में अटके हुए काम पूरे होंगे और कारोबार में लाभ के नए अवसर मिलेंगे। संपत्ति से जुड़े विवाद सुलझ सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से संपर्क बढ़ेगा और नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ेगा। महीने के उत्तरार्ध में यात्राएं लाभदायक रहेंगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। हालांकि महीने के अंत में अचानक कुछ बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
उपाय: प्रतिदिन माता लक्ष्मी की पूजा करें और कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें।
विज्ञापन
6 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है। महीने की शुरुआत में भाग्य का साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। वरिष्ठों और सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। दूसरे सप्ताह में परिवार के सदस्यों के साथ मतभेद हो सकते हैं, इसलिए बातचीत में विनम्रता रखें। मध्य महीने से परिस्थितियां अनुकूल होने लगेंगी। नौकरी में तरक्की और नए रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। उत्तरार्ध में आय के साथ खर्च भी बढ़ेंगे। निवेश में सावधानी बरतें। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और विवाह से जुड़ी बात आगे बढ़ सकती है।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु को हल्दी और केसर का तिलक लगाकर विष्णु चालीसा का पाठ करें।
विज्ञापन
7 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिश्रित फलदायी रहेगा। महीने की शुरुआत में कामकाज को लेकर भागदौड़ और नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। दूसरे सप्ताह में विदेश से जुड़े कार्यों में सफलता और यात्रा के योग बनेंगे। प्रभावशाली लोगों से संपर्क लाभदायक साबित होंगे। साझेदारी में कारोबार करने वालों को तालमेल बनाकर चलना होगा। मध्य महीने में कार्यक्षेत्र में लक्ष्य हासिल करने और बड़ी व्यावसायिक डील मिलने के योग हैं। हालांकि तीसरे सप्ताह में काम का दबाव और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। प्रेम जीवन में अनुकूलता रहेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: प्रतिदिन गणपति को दूर्वा अर्पित करें और श्री गणेश सहस्रनाम का पाठ करें।
8 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना औसत फलदायी रहेगा। महीने की शुरुआत में परिवार और मित्रों का सहयोग मिलेगा। किसी नए काम के लिए ऋण मिलने की बाधा दूर हो सकती है। दूसरे सप्ताह में अचानक खर्च बढ़ने और यात्रा के योग बनेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और अपने काम दूसरों के भरोसे न छोड़ें। मध्य महीने में नौकरी बदलने या नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है, लेकिन जल्दबाजी से बचें। प्रेम संबंधों में विश्वास और नजदीकियां बढ़ेंगी। किसी नई मित्रता के प्रेम संबंध में बदलने के भी योग हैं।
उपाय: प्रतिदिन देवी दुर्गा की पूजा करें और दुर्गा चालीसा का पाठ करें।
9 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। इस दौरान नए अवसर मिलेंगे, लेकिन उनका लाभ उठाने के लिए सोच-समझकर फैसले लेने होंगे। महीने की शुरुआत में कारोबार में लाभ के साथ खर्च भी बढ़ सकते हैं। दूसरे सप्ताह में कानूनी मामलों को लेकर भागदौड़ करनी पड़ सकती है। मध्य महीने से परिस्थितियां अनुकूल होंगी और करियर-कारोबार में सफलता मिलने के योग बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों की मेहनत को सराहा जाएगा। उत्तरार्ध में आय के नए स्रोत बनेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। प्रेम और वैवाहिक जीवन सामान्य रूप से सुखद रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा करें और हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।
10 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
धनु राशि
धनु राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना शुभ और लाभकारी रहेगा। करियर और कारोबार में बड़ी उपलब्धियां मिल सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों के पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि के योग हैं। महीने की शुरुआत में परिवार और कार्यक्षेत्र में सहयोग मिलेगा। दूसरे सप्ताह में संपत्ति से जुड़े मामलों में सफलता और सुख-सुविधाओं पर खर्च के योग बनेंगे। कारोबारियों को बड़ी डील मिल सकती है और विदेश से जुड़े कामों में लाभ होगा। मध्य महीने में कुछ बाधाएं आ सकती हैं, लेकिन उत्तरार्ध में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद दूर होंगे और प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
उपाय: प्रतिदिन केसर का तिलक लगाएं और विष्णु सहस्रनाम का पाठ करें।
11 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना चुनौतियों भरा रह सकता है। महीने की शुरुआत में करियर और कारोबार में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की जिम्मेदारियां बदल सकती हैं। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें और अपने काम पर विशेष ध्यान दें। विद्यार्थियों को सफलता के लिए अधिक मेहनत करनी होगी। मध्य महीने में कारोबार से जुड़े बड़े फैसले लेने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें। उत्तरार्ध में कामकाज के सिलसिले में यात्राएं हो सकती हैं। प्रेम और वैवाहिक जीवन में तनाव संभव है, इसलिए बातचीत से गलतफहमियां दूर करने का प्रयास करें।
उपाय: प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिवार को पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।
12 of 13
नवंबर मासिक राशिफल
- फोटो : AI
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना मिला-जुला रहने वाला है। महीने की शुरुआत में करियर और कारोबार में नए अवसर मिलेंगे, लेकिन कुछ बाधाएं भी सामने आ सकती हैं। ऐसे में कोई भी फैसला जल्दबाजी में न लें। कारोबारियों को अपेक्षित लाभ पाने के लिए धैर्य और मेहनत बनाए रखनी होगी। मध्य महीने में परिवार के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह से समस्याएं सुलझ सकती हैं। उत्तरार्ध में नौकरीपेशा लोगों को राहत मिलेगी और आर्थिक लाभ के योग बनेंगे। प्रेम संबंधों में बातचीत से पुराने मतभेद दूर होंगे और दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: प्रतिदिन पारद शिवलिंग की पूजा करें और शिवाष्टकम् का पाठ करें।
मीन राशि के जातकों के लिए नवंबर का महीना नई सीख और अनुभव लेकर आएगा। महीने की शुरुआत में कामकाज की भागदौड़, संपत्ति विवाद और स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। इस दौरान आर्थिक लेनदेन में सावधानी बरतें। नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में कुछ अप्रत्याशित बदलावों का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि महीने के उत्तरार्ध में परिस्थितियां अनुकूल होंगी। कारोबारियों को लाभ और नौकरीपेशा लोगों को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है। वरिष्ठ आपके काम की सराहना करेंगे। पारिवारिक रिश्तों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए प्रेम और संवाद बनाए रखें।
उपाय: प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा करें और नारायण कवच का पाठ करें। गुरुवार को चने की दाल दान करें।
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं।