फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बहाल, सपा ने मेटा को दिया धन्यवाद; पार्टी मुखिया के हैं 90 लाख फॉलोअर्स

Tue, 24 Nov 2026 12:27 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

समाजवादी पार्टी ने इसके लिए मेटा को धन्यवाद दिया है। जानकारी के अनुसार देर रात अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बहाल कर दिया गया।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का आधिकारिक फेसबुक पेज बहाल हो गया है। समाजवादी पार्टी ने इसके लिए मेटा को धन्यवाद दिया है। जानकारी के अनुसार देर रात अखिलेश यादव का फेसबुक पेज बहाल कर दिया गया। इसकी जानकारी सपा के आधिकारिक एक्स एकाउंट के माध्यम से दी गई।

शाम को हुआ था बंद, देर रात चालू

इससे पहले सपा अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव का फेसबुक पेज सोमवार शाम बंद हो गया था। उन्होंने 20 नवंबर को ही मेटा को चेतावनी दी थी कि हमारे देश में दूसरे देश की कंपनियां अपना व्यवसाय करें, राजनीति नहीं। हालांकि, समाजवादी पार्टी ने आधिकारिक रूप से कहा था कि तकनीकी समस्या के कारण राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक फेसबुक पेज अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं है। 

विज्ञापन


अखिलेश यादव ने 20 नवंबर को एक्स के माध्यम से मेटा को संदेश दिया था कि सबको बराबर मानकर चलना ही एक अच्छी समावेशी कंपनी की पहचान होती है। सरकार भी विदेशी कंपनियों पर अवांछित दबाव डालकर उनके व्यवसाय का राजनीतिकरण न करे। अखिलेश के फेसबुक पेज पर 90 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। एकाउंट सस्पेंड होने पर हलचल मच गई थी।

इस बारे में सपा प्रवक्ता और पूर्व एमएलसी उदयवीर ने कहा था कि भाजपा सरकार विदेशी कंपनियों पर दबाव बनाकर विपक्ष के बड़े नेताओं के साथ पक्षपात करवाती है। सपा अध्यक्ष का एकाउंट सस्पेंड किए जाने से यह बात साबित होती है।
विज्ञापन


पूर्व में भी निलंबित हुआ था अकाउंट
अखिलेश यादव का फेसबुक अकाउंट इससे पहले 10 अक्टूबर 2025 को भी निलंबित किया गया था। हालांकि, अगले दिन सुबह ही मेटा ने इसे बहाल कर दिया था। अब एक बार फिर पेज के निलंबित होने से पार्टी के सामने इस बड़े सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी पहुंच बनाए रखने की चुनौती उत्पन्न हो गई थी, लेकिन देर रात पेज बहाल हो गया। सपा ने इसके लिए मेटा को अपने आधिकारिक हैंडल से धन्यवाद भी दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें