फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बढ़े 18.84 लाख वोटर: आयोग ने जारी किया ड्राफ्ट इलेक्टोरल रोल; अभी नाम जुड़वाने-सुधरवाने का एक और मौका

Tue, 17 Nov 2026 12:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) किया जा रहा है। इसके तहत मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी हुई। 
विज्ञापन
यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2027 से पहले मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) के तहत मंगलवार को ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी कर दी गई। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि नई सूची में करीब 13.58 करोड़ मतदाताओं के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


अब मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, हटवाने और विवरण में संशोधन कराने के लिए एक और अवसर मिलेगा। वहीं, इस नई वोटर लिस्ट के तहत राज्य में करीब 18.84 लाख वोटर्स बढ़ गए हैं। राज्य में कुल वोटर्स 13.39 करोड़ से बढ़कर 13.58 करोड़ हो गए हैं।

प्रदेश में 10 अप्रैल को जारी एसआईआर की अंतिम मतदाता सूची में 13.39 करोड़ मतदाता दर्ज थे। इसके मुकाबले पिछले सात महीनों में करीब 17 लाख मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। ड्राफ्ट सूची पर 16 दिसंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। इनका निस्तारण 28 दिसंबर तक किया जाएगा। इसके बाद चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। 

 

विज्ञापन
Trending Videos

संवेदनशील बूथों को चिह्नित करें डीएम-एसएसपी

75 जिलों के सभी बूथों पर मिलेगी सूची

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रदेश के सभी 75 जिलों की 403 विधानसभा क्षेत्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची 1,73,730 बूथों पर उपलब्ध रहेगी। मतदाता जिला निर्वाचन अधिकारियों की वेबसाइट पर भी सूची देख सकेंगे। इसके अलावा बीएलओ और राजनीतिक दलों को भी सूची उपलब्ध कराई जाएगी।

 

विज्ञापन

शनिवार-रविवार को विशेष अभियान

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने, अपात्र नाम हटवाने और नाम-पते समेत अन्य विवरण में संशोधन के लिए शनिवार और रविवार को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान मतदाता अपनी जानकारी की जांच कर सकेंगे और जरूरी आवेदन कर सकेंगे। दावे और आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें