10:54 AM, 21-Nov-2026
PM Modi Bihar Visit Live: 14,450 करोड़ की नई परियोजनाओं का होगा शिलान्यास
प्रधानमंत्री करीब 14,450 करोड़ रुपये की योजनाओं की आधारशिला भी रखेंगे। इनमें साहेबगंज-अरेराज-बेतिया एनएच-139डब्ल्यू के चार लेन निर्माण की परियोजना महत्वपूर्ण है। इस पर 3,800 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इसके साथ ही पीरपैंती सुपर थर्मल पावर परियोजना के लिए बिजली निकासी व्यवस्था विकसित करने की योजना का भी शिलान्यास होगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत करीब 3,350 करोड़ रुपये है। शहरी विकास के तहत बेगूसराय, बिहारशरीफ, पूर्णिया, हाजीपुर, मोतिहारी, दानापुर, खगड़िया, समस्तीपुर, बोधगया, सीतामढ़ी और सहरसा समेत कई शहरों में जलापूर्ति और सीवरेज से जुड़ी योजनाओं की नींव रखी जाएगी। इसके अलावा नहरों के आधुनिकीकरण, आवासीय विद्यालयों, आईआईटी पटना के रिसर्च पार्क और छात्रावास, इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक संस्थानों के निर्माण से जुड़ी योजनाएं भी शामिल हैं।