जम्मू कश्मीर के पूर्व सीएम और नेकां के अध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तारीफ किए जाने पर ट्वीट किया है। आपको बताते चलें कि अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने आज पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह भारत में गरीबी उन्मूलन पर तारीफ की थी।
दिल्ली के सिरी फोर्ट ऑडिटोरियम में अमेरिकी प्रेजिडेंट के संबोधन के तुरंत बाद उमर ने ट्वीट किया, 'हाल के वर्षों में लाखों लोग गरीबी से बाहर आए हैं- डॉ. मनमोहन सिंह सही हैं, इतिहास उनके बारे में अधिक उदारता से फैसला करेगा।'
परमाणु करार पर भारत और अमेरिका के बीच सहमति बनने के बाद उमर ने कहा था, 'मैं सोच रहा हूं कि क्या डॉ. मनमोहन सिंह पीछे बैठे सोच रहे हैं कि उनका रूख सही सिद्ध हुआ या वह प्रक्रिया को इस निराशा से देख रहे हैं कि क्या हो सकता था।'
Obama - "Millions have been lifted out of poverty in recent years". Dr Manmohan Singh is right - history will judge him more kindly.— Omar Abdullah (@abdullah_omar) January 27, 2015
अपने तीन दिवसीय भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा का आज आखिरी दिन दिल्ली के सीरी फोर्ट ऑडिटोरियम में छात्रों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान ओबामा की स्पीच सुनने के लिए हॉल में करीब 2000 लोग मौजूद थे।