फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: दिवाली पर उमर अब्दुल्ला के आवास पर लगा बधाई देने वालों का तांता, प्रतिनिधिमंडलों से की मुलाकात

Sun, 08 Nov 2026 08:07 PM IST
Nikita Gupta अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

दिवाली के अवसर पर मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने जम्मू स्थित अपने आवास पर विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों  से मुलाकात की।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से रविवार को दिवाली के अवसर पर जम्मू स्थित उनके आवास पर विभिन्न जनप्रतिनिधिमंडलों और नागरिकों ने मुलाकात की। इस दौरान सभी ने उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी लोगों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनकी शुभकामनाओं का जवाब दिया।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ देश-विदेश में दिवाली मना रहे सभी लोगों को पर्व की बधाई दी। उन्होंने कामना की कि रोशनी का यह त्योहार हर घर में खुशियां, शांति और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने कहा कि दिवाली का पर्व समाज में आपसी सद्भाव, भाईचारे और एकजुटता के रिश्तों को और मजबूत करे। मुख्यमंत्री ने सभी के सुखद और शांतिपूर्ण जीवन की कामना की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें