फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलन: लोगों को भाए बटरफ्लाई और पीकॉक बम, कम धुएं वाले पटाखों की रही बंपर मांग

Sat, 07 Nov 2026 03:04 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।

सार

अस्थायी रूप से चिह्नित स्थानों के अलावा अन्य किसी भी जगह पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। दूसरे दिन शनिवार को ठोडो मैदान सोलन, चंबाघाट, सोलन बाईपास और ब्रूरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सजी पटाखों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। 
विज्ञापन
लोगों को भाए बटरफ्लाई और पीकॉक बम। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दीपावली पर्व को लेकर जिला प्रशासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार निर्धारित स्थानों पर शुक्रवार से पटाखों के स्टॉल सज गए हैं। अस्थायी रूप से चिह्नित स्थानों के अलावा अन्य किसी भी जगह पटाखों की बिक्री नहीं की जा सकेगी। दूसरे दिन शनिवार को ठोडो मैदान सोलन, चंबाघाट, सोलन बाईपास और ब्रूरी समेत विभिन्न क्षेत्रों में सजी पटाखों की दुकानों पर लोगों की खासी भीड़ देखने को मिली। इस वर्ष बाजार में आए नए किस्म के पटाखों को लेकर जबरदस्त क्रेज दिखाई दिया, जिसमें बटरफ्लाई, स्काई शॉर्ट, पॉप-पॉप और सीटी बम की सबसे अधिक मांग रही। बाजार में इस बार आए नए पटाखों की बात करें तो बटरफ्लाई बम रॉकेट की तरह चलता है और आसमान में फटने के बाद तितली के आकार में अपनी चमक बिखेरता है। वहीं पॉप-पॉप कैंडी की तरह होता है, जिसे जमीन पर मारकर चलाया जाता है। इसके अलावा, आग लगते ही सीटी बजाने वाला सीटी बम भी आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें