एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Fatehabad News: ई-रिक्शा यूनियन पदाधिकारियों पर रुपयों में हेराफेरी के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। शहर में ई-रिक्शा चालकों से यूनियन फीस और पार्किंग के नाम पर वसूली कर हिसाब न देने और धमकी देने के आरोप लगाए गए हैं। द भाईचारा ई-रिक्शा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने सोमवार को थाना सिटी के एसएचओ कुलदीप को शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

ट्रस्ट के प्रार्थी राकेश कुमार व प्रधान प्रेम ने शिकायत में बताया कि दी ई-रिक्शा ऑपरेटर वेलफेयर सोसाइटी लिमिटेड टोहाना के प्रधान टीटू और उपप्रधान विकास ने संस्था के रजिस्ट्रेशन के नाम पर क्षेत्र के करीब 231 ई-रिक्शा चालकों से 400-400 रुपये वसूले। इस तरह कुल 92,400 रुपये इकट्ठा किए गए।
आरोप है कि दोनों ने सिर्फ 100 चालकों को ही रसीद दी बाकी 131 चालकों से ली गई 52,400 रुपये की कोई रसीद नहीं दी गई और न ही उसका हिसाब दिया गया। आरोपियों ने सिर्फ 40,000 रुपये का ही हिसाब बताया है। इसके अलावा सभी चालकों से पार्किंग चार्ज की कटौती के नाम पर 100-100 रुपये अतिरिक्त लिए गए। इसका कुल 8,000 रुपये भी वापस नहीं किया गया।
विज्ञापन

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपियों ने 231 चालकों के आधार कार्ड और गाड़ी की आरसी की फोटोकॉपी भी अपने पास रख ली हैं। पैसे और दस्तावेज वापस मांगने पर गाली-गलौच और अभद्र व्यवहार किया जाता है। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी जाती है।
ट्रस्ट के प्रधान राकेश कुमार, प्रेम कुमार, उपप्रधान सतबीर सिंह और राधेश्याम ने मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चालकों के रुपये और सभी जरूरी दस्तावेज वापस दिलवाए जाएं। एसएचओ कुलदीप ने कहा कि शिकायत मिली है। जांच के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें