ग्रामीणों के मुताबिक, नरहरपुर गांव में अजगर दिखने की यह पहली घटना नहीं है। कुछ दिन पहले गांव के पंकज ओझा के घर में भी एक छोटा अजगर दिखाई दिया था। ग्रामीणों का दावा है कि आसपास के झाड़-झंखाड़ और खेतों में चार से पांच अजगर मौजूद हो सकते हैं।
ग्रामीणों ने वन विभाग से तत्काल रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगरों को पकड़ने की मांग की है। उनका कहना है कि आबादी के आसपास अजगरों की मौजूदगी से लोगों में डर बना हुआ है और किसी अनहोनी की आशंका है।