sdfrefrशेखर सुमन बॉलीवुड में आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। अपनी शुरूआती दिनों को याद करते हुए शेखर सुमन कहते हैं, 'मुझे मेरी फिल्म 'उत्सव' के लिए पच्चीस हजार रुपये मिले थे'।
शेखर सुमन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दरअसल अभिनेता वर्षों बाद 'हीरामंडी' से बॉलीवुड में वापसी कर रहे हैं। इस शो का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने किया है शेखर सुमन इस शो में सोनाक्षी सिन्हा और मनीषा कोइराला जैसे कलाकारों के साथ नजर आने वाले हैं। पिछले दिनों एक इंटरव्यू के दौरान अभिनेता अपनी शुरूआती दिनों को याद करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
'उत्सव' के लिए मिले पच्चीस हजार रुपये
शेखर सुमन बॉलीवुड में आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। अपनी शुरूआती दिनों को याद करते हुए शेखर सुमन कहते हैं, 'मुझे मेरी फिल्म 'उत्सव' के लिए पच्चीस हजार रुपये मिले थे। जिसमें से दस हजार बतौर साइनिंग राशि के तौर पर मिला था। इसके बाद मुझे एक निर्देशक का फोन आया कि क्या मैं उनकी फिल्म में काम करना चाहूंगा। उस फिल्म का नाम था 'मानव हत्या'।
माधुरी को उनके घर से पिकअप करने जाते थे शेखर
शेखर सुमन अपनी बात जारी रखते हुए कहते हैं, 'मेरी फिल्म 'उत्सव' की शूटिंग देर से शुरू हुई। इस बीच में मैंने 'मानव हत्या' नामक फिल्म में काम किया। मुझे निर्देशक ने बताया इस फिल्म एक नई लड़की काम कर रही है और वह नई लड़की कोई और नहीं बल्कि माधुरी दीक्षित थीं। मैं फिल्म की शूटिंग के दौरान उन्हें उनके घर से पिकअप करने जाता था'।
शेखर की पत्नी माधुरी के लिए बनीं मेकअप आर्टिस्ट
शेखर सुमन बताते हैं, 'जैसे-तैसे करके वह फिल्म पूरी हुई। आपको मैं क्या बताऊं फिल्म का बजट इतना कम था कि माधुरी दीक्षित का मेकअप मेरे घर पर मेरी पत्नी कर देती थीं। माधुरी बेहद खूबसूरत थीं। शेखर सुमन ने उसी इंटरव्यू के दौरान इस बात का भी खुलासा किया कि 'अनुभव' में उनके साथ माधुरी दीक्षित काम करने वाली थीं, लेकिन बाद में उनकी जगह पद्मिनी कोल्हापुरी को साइन कर लिया गया।