रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का दर्शकों के बीच अच्छा खासा बज देखने को मिल रहा है। जैसे-जैसे गेम आगे बढ़ रहा है, वैसे-वैसे प्रतियोगियों के बीच इक्वेशन भी बदलते नजर आ रहे हैं। अब जानिए शो में आगे क्या होने की उम्मीद है।
ये कंटेस्टेंट होगा बेघर!
शनिवार और रविवार को शो में वीकएंड का वार देखने को मिलता है, जहां शो के होस्ट सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। रियलिटी शो में इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए स्काउट, लव गिल, आम्रपाली दुबे, गुल्लू (कुशल तंवर) और आसिफ खान नॉमिनेट हुए हैं। अब वीकेंड पर इनमें से किसी एक कंटेस्टेंट का सफर खत्म हो सकता है।
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो इस हफ्ते आसिफ खान शो से बाहर हो सकते हैं। हालांकि, उनके एविक्शन को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।