प्रभु देवा के इस आइकॉनिक गाने पर लोगों को इम्प्रेस करना आसान नहीं होता, लेकिन मोती बेहरा ने अपनी एनर्जी और स्टाइल से यह कर दिखाया है। उनका डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों को खूब पसंद आ रहा है।
मूव्स, एक्सप्रेशन्स और कॉन्फिडेंस ने लूटी महफिल
मोती ने अपने इंस्टाग्राम पर यह डांस रील शेयर की है, जिसे अब तक 19 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। लोग उनके मूव्स, एक्सप्रेशन्स और कॉन्फिडेंस की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
वीडियो में मोती बेहद सिंपल लुक में नजर आती हैं- कुर्ती और जींस में। लेकिन उनका डांस इतना दमदार है कि यह साबित करता है कि अच्छा परफॉर्मेंस देने के लिए सिर्फ टैलेंट और आत्मविश्वास जरूरी होता है।
जैसे ही ‘मुकाबला’ गाने की बीट शुरू होती है, मोती तेज और सटीक स्टेप्स के साथ डांस करना शुरू कर देती हैं। उनके एक्सप्रेशन्स, फुटवर्क और स्मूथ मूव्स देखकर कई लोगों ने कहा कि वह बड़े-बड़े डांसर्स को टक्कर दे सकती हैं।
कौन हैं मोती बेहरा?
खास बात यह है कि मोती कोई प्रोफेशनल डांसर नहीं हैं। वह एक टीचर और मां हैं। अपने काम और परिवार के साथ-साथ वह अपने डांस के शौक को भी जारी रखती हैं और समय-समय पर सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करती रहती हैं।
यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने लोगों को इम्प्रेस किया हो। इससे पहले भी वह एक डांस रियलिटी शो में हिस्सा ले चुकी हैं, जो खासतौर पर मांओं के लिए था, जहां उन्हें खूब सराहना मिली थी।
ये भी पढ़ें- ‘बेटे के नजरिए से चुनती हूं फिल्म’, ‘रामायण’ पर बोलीं काजल अग्रवाल; मां बनने के बाद काम में बदलाव पर की बात
‘मुकाबला’ गाने के बारे में
जिस गाने पर उन्होंने डांस किया है, उसका भी अपना अलग इतिहास है। ‘मुकाबला’ गाना 1994 की फिल्म के लिए बनाया गया था और यह उस समय देशभर में काफी हिट हुआ था। आज भी यह गाना डांस लवर्स के बीच उतना ही पॉपुलर है।