एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Anshula Kapoor Rohan Wedding: रोहन ठक्कर की हुईं अंशुला; खूबसूरत तस्वीरों में देखिए अर्जुन कपूर की बहन की शादी

Mon, 06 Jul 2026 10:21 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Anshula Kapoor Rohan Thakkar Wedding Photos: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं। उन्होंने रोहन ठक्कर से शादी रचाई है। अंशुला ने सोशल मीडिया पर शादी की खूबसूरत तस्वीरें साझा की हैं।
विज्ञापन
अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anshulakapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंशुला कपूर और रोहन ठक्कर एक-दूजे के हो गए हैं। दोनों ने परिवार की मौजूदगी में पारंपरिक अंदाज में एक-दूजे से आज 06 जुलाई को शादी रचाई है। जयमाला और अन्य रीति-रिवाजों के बाद कपल ने रजिस्टर्ड मैरिज की है। दुल्हन बनीं अंशुला बेहद प्यारी लग रही हैं। खिलखिलाती हंसी ने उनकी खूबसूरती में चार चांद मढ़ दिए हैं। रोहन शरमाते नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में देखिए दोनों की शादी की झलकियां...

विज्ञापन

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anshulakapoor
अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अपनी शादी की तस्वीरें साझा की हैं। इसमें जयमाला की रस्म के फोटोज हैं। इसके अलावा सिंदूरदान की तस्वीरें भी हैं। अंशुला ने रोहन के लिए लव नोट लिखते हुए आज की खास तारीख का जिक्र किया है।
 

अंशुला-रोहन की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला कपूर ने अपने हमसफर रोहन ठक्कर के लिए लिखा है, '06.07.2026! आगे लिखा है, 'सभी लोगों में से। सभी जगहों में से। सभी टाइमिंग में से। यह तुम थे। और किसी तरह, हर मोड़, चक्कर और सरप्राइज के बावजूद, यह अब भी तुम हो। मेरी सबसे पसंदीदा बातचीत तुम हो। मेरी सबसे सुरक्षित जगह। मेरी सबसे आसान पसंद। हमेशा तुम ही रहोगे'।

अंशुला-रोहन की शादी की तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
अंशुला कपूर की शादी में छोटी बहनें जान्हवी कपूर और खुशी कपूर ब्राइड्समेड की भूमिका में नजर आ रही हैं। सिंदूरदान की रस्म के दौरान खुशी बड़ी बहन का मांग टीका ठीक करती दिख रही हैं। वहीं, जान्हवी कपूर भी साथ में खड़ी नजर आ रही हैं। दोनों एथनिक लुक में दिख रही हैं। 
विज्ञापन

अंशुला कपूर-रोहन ठक्कर की शादी - फोटो : इंस्टाग्राम-@anshulakapoor
अंशुला कपूर ने अपने खास दिन पर अपनी दिवंगत मां मोना शौरी को खास अंदाज में याद किया। उन्होंने शादी की रस्म के दौरान उनकी तस्वीर साथ में रखी। बता दें कि साल 2012 में मोना शौरी का निधन हो गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें