वीकएंड पर शानदार रहा कलेक्शन
शिव रवैल के निर्देशन में बनी फिल्म 'अल्फा' ने बॉक्स ऑफिस पर औसत ओपनिंग ली थी। पहले दिन इस फिल्म ने 9.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया था। हालांकि, वीकएंड पर कमाई में इजाफा हुआ।
- शनिवार को दूसरे दिन 'अल्फा' की कमाई 11.50 करोड़ रुपये रही।
- रविवार को तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 13.25 करोड़ रुपये रहा था।
मंडे टेस्ट में पास या फेल फिल्म?
वीकएंड पर दोनों दिन यानी शनिवार और रविवार को 'अल्फा' ने दोहरी संख्या में कलेक्शन जुटाया। मगर, सोमवार आते ही इसकी कमाई मानो धड़ाम हो गई है। चौथे दिन फिल्म के कलेक्शन में काफी गिरावट देखी गई है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, 'अल्फा' ने पहले सोमवार को 3.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
कितना हुआ 'अल्फा' का नेट कलेक्शन?
चार दिनों का 'अल्फा' का टोटल नेट कलेक्शन 37.85 करोड़ रुपये हो चुका है। इस फिल्म का बजट 100 से 120 करोड़ रुपये के आसपास बताया जा रहा है। बजट के हिसाब से इस फिल्म ने शनिवार और रविवार को तो मजबूत प्रदर्शन किया, मगर सोमवार को वीकडेज की शुरुआत होने के चलते कमाई पर असर पड़ गया है। बता दें कि यह एक स्पाई एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जो YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला केंद्रित फिल्म है। आलिया भट्ट और शरवरी एक्शन दिखाती नजर आई हैं।
वर्ल्डवाइड कलेक्शन कितना?
फिल्म 'अल्फा' दुनियाभर में रिलीज हुई है। वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर यह हाफ सेंचुरी लगा चुकी है। सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक 'अल्फा' ने वर्ल्डवाइड 57.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। इस फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी हैं। वहीं, ऋतिक रोशन का कैमियो रोल है।