आलिया भट्ट ने क्योंकि एक्शन का दम दिखाया है। इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी फिटनेस पर भी काफी ध्यान दिया। उन्होंने जिम में वर्कआउट किया। तस्वीरों में उनकी मेहनत और समर्पण देखे जा सकते हैं।
इस फिल्म का निर्देशन शिव रवैल ने किया है। आलिया ने पोस्ट साझा करते हुए कैप्शन लिखा है, 'हमारी अल्फा डायरी के कुछ पन्ने'। बता दें कि यह YRF स्पाई वर्ल्ड की पहली महिला केंद्रित फिल्म है।
कुछ तस्वीरों में आलिया भट्ट के साथ शरवरी भी नजर आ रही हैं। दोनों एक्ट्रेस एक्शन सीन फिल्माती दिख रही हैं। इसके अलावा सेट पर बैठकर थोड़े फुरसत के पल बिताती नजर आ रही हैं।
अल्फा के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक, आज सोमवार को इस फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपये कमाए हैं। हालांकि, इससे पहले दो दिन वीकएंड पर फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया था। आज वीकडेज की शुरुआत के कारण कलेक्शन में गिरावट आई है। फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 37.85 करोड़ रुपये हो गया है। बता दें कि इस फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिाकओं में हैं।