फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मणिपुर बोर्ड परीक्षा 2027: 10 से 25 फरवरी तक हाईस्कूल की परीक्षा, 12वीं के एग्जाम कब होंगे? देखें पूरी डेटशीट

Wed, 11 Nov 2026 06:59 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

  • 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी से और 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी से शुरू होगी।
  • विद्यार्थियों को थ्योरी परीक्षा के साथ-साथ प्रैक्टिकल की तारीखों का भी ध्यान रखना होगा।
  • कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं जनवरी में होंगी।
विज्ञापन
Manipur Board Date Sheet 2027 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (BSEM) और काउंसिल ऑफ हायर सेकेंडरी एजुकेशन मणिपुर (COHSEM) ने 2027 की बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है।

मणिपुर में बोर्ड परीक्षाएं कब होंगी?

जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं यानी HSLC की परीक्षाएं 10 फरवरी से 25 फरवरी 2027 तक होंगी। वहीं, कक्षा 12वीं यानी HSE की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च 2027 तक चलेंगी।

 
परीक्षा शुरू होने की तारीख अंतिम तारीख
कक्षा 10वीं (HSLC) 10 फरवरी 2027 25 फरवरी 2027
कक्षा 12वीं (HSE) 11 फरवरी 2027 19 मार्च 2027

Manipur Board Class 10 Exam 2027: मणिपुर बोर्ड 10वीं की डेटशीट

कक्षा 10वीं की परीक्षा 10 फरवरी को अंग्रेजी के पेपर से शुरू होगी। गणित की परीक्षा 25 फरवरी को आयोजित की जाएगी। विषयवार कार्यक्रम इस प्रकार है:

 
तारीख विषय
10 फरवरी अंग्रेजी
12 फरवरी वैकल्पिक विषय: होम साइंस, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, हायर मैथमेटिक्स, थांग-टा, फाइन आर्ट्स, एशेई नोंगमाई और मणिपुरी जगोई
16 फरवरी सोशल साइंस
19 फरवरी प्रथम भाषा के विषय और उनके विकल्प
25 फरवरी गणित
 

19 फरवरी को प्रथम भाषा के अंतर्गत मणिपुरी, बंगाली, मिजो, पैते, जोउ, हमार, तांगखुल, नेपाली, थादौ, कुकी, हिंदी, संस्कृत सहित अन्य भाषाओं की परीक्षा होगी। इनके विकल्प के रूप में एलिमेंट्री हिंदी, एडिशनल इंग्लिश और एलिमेंट्री मणिपुरी के पेपर भी निर्धारित हैं।

विज्ञापन


BOSEM Manipur HSLC Class 10 Date Sheet 2027 - PDF
 

Class 12 Exam 2027: मणिपुर बोर्ड 12वीं की डेटशीट

कक्षा 12वीं की परीक्षा 11 फरवरी को MIL या अल्टरनेटिव इंग्लिश के पेपर से शुरू होगी। अंग्रेजी की परीक्षा 17 फरवरी और गणित की परीक्षा 8 मार्च को होगी। अंतिम पेपर 19 मार्च को आयोजित किया जाएगा।

 
तारीख विषय
11 फरवरी MIL या अल्टरनेटिव इंग्लिश
13 फरवरी वैकल्पिक भाषाएं: हिंदी, मणिपुरी, बंगाली और अंग्रेजी
17 फरवरी अंग्रेजी
23 फरवरी फिजिक्स, पॉलिटिकल साइंस, अकाउंटेंसी
26 फरवरी केमिस्ट्री, एजुकेशन, बिजनेस स्टडीज
1 मार्च हिस्ट्री, बायोलॉजी
3 मार्च इंजीनियरिंग ड्रॉइंग, सोशियोलॉजी
5 मार्च ह्यूमन इकोलॉजी, फैमिली साइंसेज
8 मार्च गणित
11 मार्च फाइन आर्ट्स, हेल्थ, फिजिकल एजुकेशन
13 मार्च साइकोलॉजी, म्यूजिक, थांग-टा, स्टैटिस्टिक्स
15 मार्च कंप्यूटर साइंस, फिलॉसफी
17 मार्च जियोलॉजी, जियोग्राफी
19 मार्च एंथ्रोपोलॉजी, इकोनॉमिक्स
 

जनवरी में होंगी 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं

कक्षा 12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 2 जनवरी से 30 जनवरी 2027 के बीच आयोजित की जाएंगी। थ्योरी परीक्षा के लिए 70, 80 और 100 अंकों वाले विषयों में तीन घंटे का समय मिलेगा। वहीं, 40 अंकों वाले विषयों की परीक्षा दो घंटे की होगी।

विज्ञापन


COSHEM Manipur HSE Class 12 Date Sheet 2027 - PDF
 

Manipur Board Date Sheet 2027 कहां से डाउनलोड करें?

विद्यार्थी अपनी कक्षा के अनुसार संबंधित बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।

  • कक्षा 10वीं: bsem.nic.in
  • कक्षा 12वीं: cohsem.nic.in

एडमिट कार्ड कब जारी होंगे?

कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं के एडमिट कार्ड जारी होने की तारीख अभी घोषित नहीं की गई है। परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए हॉल टिकट साथ ले जाना अनिवार्य होगा। इसलिए विद्यार्थियों को दोनों बोर्ड की वेबसाइट पर आने वाले नए अपडेट देखते रहना चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें