ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेनो वेस्ट स्थित ओलिंपिया स्विमिंग अकादमी में सोमवार को आयोजित जिला स्तरीय तैराकी ट्रायल में एक भी सीनियर खिलाड़ी ने भाग नहीं लिया। ट्रायल का आयोजन खेल विभाग और जिला तैराकी एसोसिएशन के सहयोग से किया गया था। जिले में 700 स्विमिंग पूल संचालित किए जा रहे हैं, जिसमें हर वर्ग में हजारों खिलाड़ी अभ्यास करते हैं। ट्रायल की सूचना पहले ही एसोसिएशन को दे दी गई थी। इसके बावजूद एसोसिएशन ने सीनियर वर्ग के एक भी खिलाड़ी को नहीं भेजा गया। अकादमी की ओर से केवल जूनियर वर्ग के चार खिलाड़ियों ने भाग लिया।