एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Delhi NCR News: हनुमान के वेश में नृत्य के वायरल वीडियो पर आप का भाजपा पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
केजरीवाल बोले- हिंदू धर्म का सबसे ज्यादा अपमान भाजपा ने किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लखनऊ में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के काफिले के आगे हनुमान जी के वेश में एक व्यक्ति के नृत्य करने का वीडियो वायरल होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे हिंदू आस्था का अपमान बताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर दो तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि एक तस्वीर में वह स्वयं हनुमान की पूजा करते हुए दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में भाजपा की रैली में हनुमान के वेश में व्यक्ति भाजपा का झंडा लेकर नृत्य करता नजर आ रहा है। केजरीवाल ने कहा कि हिंदू धर्म का जितना नुकसान और अपमान भाजपा ने किया है, उतना इतिहास में बाहरी आक्रमणकारियों ने भी नहीं किया। उन्होंने नितिन नबीन से पूरे हिंदू समाज से माफी मांगने की मांग की। वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि भाजपा भगवान बजरंग बली को अपने राजनीतिक जुलूसों का हिस्सा बनाकर उनका अपमान कर रही है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने भी भाजपा को घेरते हुए कहा कि जो नेता अपने अपमान की बात कर रहे हैं, वे क्या भगवान बजरंग बली के अपमान पर भी बोलने का साहस दिखाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से भी इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देने की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें