एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

Delhi: कस्टमर केयर अधिकारी बनकर सवा लाख की ठगी; पीड़ित ले रहे थे गूगल की मदद, वहीं हो गई चूक

Mon, 06 Jul 2026 08:44 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

लक्ष्मी नगर में पुजारी गूगल से अस्पताल का नंबर ढुंढते हुए ठगी का शिकार हुए। ठगों ने ऐप डाउनलोड करवाकर रुपये निकाल लिए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में पुजारी को अस्पताल का हेल्पलाइन नंबर गूगल से ढूंढना काफी महंगा पड़ गया। साइबर ठगों ने अस्पताल का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर पीड़ित से सवा लाख रुपये की ठगी कर ली। पुलिस ने 52 वर्षीय पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह परिवार के साथ लक्ष्मी नगर इलाके में रहते हैं और एक मंदिर में पुजारी हैं। उनको निजी अस्पताल में खुद को दिखाना था। इसके लिए वह अस्पताल का नंबर गूगल की मदद से देखने लगे। गूगल पर देखने के बाद उन्होंने एक नंबर पर कॉल की। आरोपियों ने खुद को अस्पताल का कर्मचारी बताया।

आरोपियों ने बताया कि यदि उनको डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेना है तो पहले एक एप डाउनलोड कर पांच रुपये भेजना होगा। आरोपियों ने पीड़ित को एक लिंक भेजा। पुजारी ने लिंक पर क्लिक कर उसे डाउनलोड कर लिया। इसके बाद उन्होंने पांच रुपये भी डाल दिए। पैसे भेजते ही उनका मोबाइल फोन बंद होने के बाद गर्म होने लगे।
विज्ञापन

बड़ी मुश्किल से उनका मोबाइल खुला तो पता चला कि उनके खाते से 1.30 रुपये ट्रांसफर हो चुके थे। बाद में पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने छानबीन के बाद मामला दर्ज कर लिया है। उन खातों की पड़ताल की जा रही है, जिनमें रकम ट्रांसफर हुए हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें