Bitcoin Prices All Time High: निवेशकों को अनुमान है कि दोबारा राष्ट्रपति चुने गए चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकाल क्रिप्टोकरेंसी के लिए अमेरिकी विनियामक दृष्टिकोण से सकारात्मक साबित होगा। बिटकॉइन की कीमतें एशिया व्यापार में पहली बार 97,000 डॉलर से ऊपर पहुंच गईं। आइए जानें क्रिप्टो बाजार का हाल।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
बिटकॉइन की कीमत गुरुवार को 100,000 डॉलर के करीब पहुंच गई। पहली बार इसकी कीमत 97,000 डॉलर के स्तर को पार कर गया। गुरुवार को यह 3.19% की बढ़त के साथ पहली बार 97,394 के स्तर पर कारोबार करता दिखा।
विज्ञापन
निवेशकों को अनुमान है कि दोबारा राष्ट्रपति चुने गए चुनाव डोनाल्ड ट्रम्प का कार्यकाल क्रिप्टोकरेंसी के लिए अमेरिकी विनियामक दृष्टिकोण से सकारात्मक साबित होगा। बिटकॉइन की कीमतें एशिया व्यापार में पहली बार 97,000 डॉलर से ऊपर पहुंच गईं।
इस साल क्रिप्टोकरेंसी की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई है और ट्रम्प के अगले अमेरिकी राष्ट्रपति के रूप में चुने जाने और कांग्रेस में क्रिप्टो समर्थक सांसदों के चुने जाने के बाद से दो हफ्तों में इसमें लगभग 40% की बढ़ोतरी हुई। आईजी मार्केट्स के विश्लेषक टोनी साइकैमोर ने कहा, "हालांकि यह अब पूरी तरह से ओवरबॉट क्षेत्र में है, लेकिन यह एक लाख डॉलर का स्तर पा कर सकता है।"