फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन स्क्रैप नीति: प्रदूषण नियंत्रण के लिए और सख्ती की तैयारी, सरकार इसी साल जारी कर सकती है अधिसूचना

Wed, 04 Nov 2026 10:25 AM IST
द बोनस शरद पाण्डेय, द बोनस डेस्क, नई दिल्ली।
विज्ञापन
व्हीकल स्क्रैप नीति को और सख्त बनाएगी सरकार (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

देश में बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए सड़क परिवहन मंत्रालय वाहन स्क्रैप पॉलिसी को और अधिक सख्त बनाने की तैयारी कर रहा है। इसके तहत स्क्रैप सेंटरों पर इस्तेमाल होने वाले उपकरणों के लिए कड़े मानक तय किए जा रहे हैं, ताकि मनमाने तरीके से होने वाली स्क्रैपिंग पर रोक लगाई जा सके। संभावना है कि इसी साल इसकी अधिसूचना जारी कर दी जाएगी और नए नियम अगले साल से लागू हो जाएंगे। स्क्रैप सेंटरों में 2026-27 में अभी तक 1.94 लाख वाहन स्क्रैप हो चुके हैं।

विज्ञापन


क्या होंगे नए बदलाव?
अभी तक देश में वाहनों को स्क्रैप करने के लिए इस्तेमाल होने वाले उपकरणों का कोई एक निश्चित मानक नहीं है और सेंटर अपनी सुविधा के अनुसार इनका इस्तेमाल करते हैं। नए नियमों के तहत अब सभी पंजीकृत स्क्रैप सेंटरों के लिए एक जैसे और आधुनिक उपकरण अनिवार्य किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें