फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The burn ward has only beds; it lacks better treatment facilities

Pithoragarh News: बर्न वार्ड में सिर्फ बिस्तर, इलाज की बेहतर सुविधा नहीं

Mon, 02 Nov 2026 11:35 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 02 Nov 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
The burn ward has only beds; it lacks better treatment facilities
पिथौरागढ़। दिवाली नजदीक है। पटाखों और अन्य आगजनी की घटनाओं में घायलों का इलाज करने के लिए जिले के तीन अस्पतालों में बर्न वार्ड तैयार किए गए हैं। हैरानी है कि इन वार्डों में बिस्तर तो लगा दिए गए हैं लेकिन आगजनी की घटनाओं में घायलों के बेहतर इलाज के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी है। ऐसे में हर दिवाली पर स्थापित होने वाले बर्न वार्ड में घायलों को सिर्फ प्राथमिक इलाज ही नसीब होता है। गंभीर घायलों को हायर सेंटर रेफर करना ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन


जिले में आठ नवंबर को दिवाली पर्व मनाया जाएगा। दिवाली पर हर साल आतिशबाजी के दौरान बच्चे से लेकर युवा और बुजुर्ग झुलसते हैं। इस बार भी जिला अस्पताल, सीएचसी धारचूला और डीडीहाट में इन घटनाओं में घायलों के इलाज के लिए बर्न वार्ड बना दिए गए हैं। इन वार्ड में सिर्फ 15 बिस्तर लगाकर औपचारिकता निभाई गई है। किसी भी आगजनी की घटना में जलने वालों के बेहतर इलाज के लिए प्लास्टिक सर्जन की तैनाती के साथ ही फ्लुइड रिससिटेशन और मॉनिटरिंग सिस्टम, स्किन ग्राफ्टिंग और सर्जिकल वार्ड आदि सुविधाएं जरूरी हैं। हैरानी है कि किसी भी अस्पताल में यह सुविधाएं उपलब्ध नहीं हैं। सिर्फ प्राथमिक इलाज ही बर्न वार्ड में मिलता है। गंभीर हालत में घायलों को हायर सेंटर भेजना ही एकमात्र विकल्प है।
विज्ञापन


बीते वर्ष पटाखों से झुलसने के लिए आए थे 25 मामले

पिथौरागढ़। बीते वर्ष जिले में पटाखों से झुलसने के लिए 25 मामले सामने आए थे। 20 मामलों में मामूली रूप से झुलसे घायलों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सका। गंभीर रूप से झुलसे पांच घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया। परिजनों को घायलों के बेहतर इलाज के लिए उन्हें मैदानी क्षेत्रों में ले जाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन



- जिले में तीन अस्पतालों में बर्न वार्ड की सुविधा है। आगजनी की घटनाओं में घायलों को स्थानीय स्तर पर बेहतर इलाज देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

डॉ.जेएस चुफाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed