फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   No trace found of taxi driver swept away in the Ganga

Nainital News: गंगा में बहे टैक्सी चालक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 06:41 PM IST
विज्ञापन
No trace found of taxi driver swept away in the Ganga
अल्मोड़ा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- कनखल कोतवाली क्षेत्र का मामला, परिजनों ने दर्ज कराई रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र के बैरागी कैंप के पीछे गंगा में पानी का बहाव तेज होने से कार सहित बहे टैक्सी चालक का चार दिन बाद भी सुराग नहीं लग पाया है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार उसकी तलाश में जुटी हैं लेकिन अभी तक न तो चालक का पता चल पाया है। न ही बोलेरो गाड़ी बरामद हुई है। अब परिजनों ने चालक व वाहन की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस के अनुसार, अल्मोड़ा जिले के सिमलखेत निवासी कंचन सिंह नेगी उर्फ पुष्कर (40) टैक्सी चालक थे। 27 अक्तूबर की शाम करीब पांच बजे वह अपने दोस्त हिमांशु और राकेश के साथ बैरागी कैंप के पीछे गंगा में अपनी बोलेरो गाड़ी धो रहे थे। इसी दौरान अचानक गंगा का बहाव तेज हो गया। पानी के तेज बहाव की चपेट में आने से कंचन सिंह नेगी बोलेरो समेत नदी में बह गया। घटना के बाद से ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें उनकी तलाश में जुटी हैं।
विज्ञापन


गंगा के अलग-अलग हिस्सों में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है लेकिन कई दिन बीतने के बाद भी कोई सफलता नहीं मिल पाई है। उधर, अनहोनी की आशंका से परिजन परेशान हैं। कंचन के भाई भुवन सिंह ने कनखल कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई है। एसपी सिटी दीपक सिंह ने बताया कि चालक व गाड़ी की तलाश में टीमें सर्च अभियान चला रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed