फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Fight between two parties over car dispute

Nainital News: गाड़ी के विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस प्राथमिकी दर्ज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
Fight between two parties over car dispute
- ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का मामला, पुलिस ने शुरू की जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में मोटरसाइकिल के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट और हमला करने के आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

पुलिस के अनुसार, अरमान निवासी अहबाबनगर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 23 अक्तूबर को वह अपने दोस्त नवाजिस की मोटरसाइकिल लेकर अंसारी मार्केट जा रहा था। दुर्गा चौक पर पुलिस ने चेकिंग में बाइक रोक ली। नवाजिस को फोन कर गाड़ी के कागजात भेजने को कहा, लेकिन उसने गाली-गलौज कर कागजात देने से मना किया।
विज्ञापन

नकद चालान करवाया और वापस नवाजिस के पास पहुंचा। तब उसने लोहे की तार से उसे पीटा। आरोप लगाया कि शाम को उसकी मां कौशर, पिता शौकीन और मामा कल्लू नवाजिस के घर यह पूछने गए कि उसे क्यों पीटा गया। तब नवाजिस, दिलशाद, आबिद, आसिफ, परवेज ने लोहे की रॉड, ईंट और डंडों से उन पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, दूसरे पक्ष के नवाजिस ने तहरीर में बताया कि अरमान उसकी बाइक लेकर गया था। करीब चार घंटे बाद वापस लौटा। पुलिस ने गाड़ी पकड़ ली थी। उसे छुड़ाने के लिए एक हजार खर्च हुए। उसने अरमान से पैसे वापस मांगे तो दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि शाम को अरमान सात-आठ युवकों के साथ उसके घर पहुंचा और मारपीट शुरू कर दी। हमले में नवाजिस, उसकी नानी और बीच-बचाव करने पहुंचे उसके ताऊ व ताऊ के बेटों को चोटें आईं। सीओ संजय चौहान ने बताया कि क्रॉस प्राथमिकी दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed