फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Cultural performances enthralled the audience at Deepotsav.

Moradabad News: दीपोत्सव में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
Cultural performances enthralled the audience at Deepotsav.
मुरादाबाद। रोटरी क्लब मुरादाबाद सेंट्रल की ओर से दिवाली के उपलक्ष्य में शनिवार को बुद्धि विहार स्थित व्हाइट हाऊस में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों, बंपर हाउजी और लकी ड्रॉ के बीच सदस्यों ने दिवाली की खुशियां साझा कीं।
विज्ञापन

कार्यक्रम में रोटेरियन हिमांशु मेहरा एवं एन्न सोनाली मेहरा ने शिव-शक्ति नृत्य नाटिका प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। यशिका एवं साक्षी पोरवाल ने गरबा नृत्य की प्रस्तुति दी। वहीं एन्न साक्षी जैन, श्रुति अरोड़ा, दीप्ति रस्तोगी, पारुल कोठीवाल, शिल्पा गुप्ता एवं अनुराधा गुप्ता ने सामूहिक डांडिया नृत्य से उत्सव में रंग भर दिए। सदस्यों ने बंपर हाउजी, लकी ड्रॉ, विभिन्न मनोरंजक खेलों और आतिशबाजी का आनंद लिया। कार्यक्रम का संयोजन रोटेरियन सौरभ और एन्न मीतू टंडन ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर क्लब की ओर से सामाजिक सरोकार निभाते हुए ऑटिज्म प्रभावित बच्चों की शिक्षा एवं देखभाल के लिए कार्यरत संस्था ''''हाउस ऑफ स्पेशल्स'''' को आवश्यक उपकरण दान किए गए। क्लब अध्यक्ष रोटेरियन नीरज गुप्ता ने सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने आगामी सेवा प्रकल्पों की जानकारी देते हुए समाजहित में निरंतर कार्य करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed